राजगढ़ धाम पर श्रद्वालुओं की भारी भीड़ उमड़ी
राजगढ़ धाम पर श्रद्वालुओं की भारी भीड़ उमड़ी
धाम के वरिष्ठ सेवादार के निधन पर दी श्रद्धांजली
अजमेर । श्री मसाणिया भैरव धाम राजगढ़ पर रविवारीय मेले में श्रद्धालुओं की अपार भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओ का आगमन शनिवार सांयकाल से ही प्रारम्भ हो गया जो कि रविवार सांयकाल तक चलता रहा। श्रावण मास के चलते धाम पर भारी भीड़ के चलते मैले जैसा माहौल नजर आ रहा था चारो तरफ भीड़ ही भीड नजर आ रही थी। प्रवक्ता अविनाश सेन ने बताया कि भैरव धाम के सबसे वरिष्ठ सेवाधारी रामप्रसाद जागृत के आकस्मिक निधन पर चम्पालाल महाराज, भैरव भक्त मण्डल के समस्त सदस्य व आए हुए श्रद्धालुओं ने दो मिनट का मौन रखकर पुष्पांजली अर्पित करते हुए भावपूर्ण श्रद्धाजंलि दी। महाराज ने कहा कि रामप्रसाद ने गत 48 वर्षों से धाम पर आस्था व निष्ठा के साथ जुडे रहते हुए अपनी सेवाएँ प्रदान की हैं । साथ ही महाराज ने सर्वप्रथम मंदिर परिसर में बाबा भैरव व माँ कालिका के साथ चक्की वाले बाबा तथा सर्वधर्म मनोकामनापूर्ण स्तम्भ की पूजा अर्चना की। धाम के प्रवक्ता अविनाश सेन ने बताया कि चम्पालाल महाराज की प्रेरणा से रविवारीय मेले में धाम पर पिछले कई वर्षो से चलाये जा रहे नशामुक्ति महाअभियान में रविवार को देश-प्रदेश से आई महिलाओं, छोटे बच्चो व पुरूषो ने नशे की लत को त्यागने के लिए बढ़-चढ़कर नशामुक्ति का संकल्प लेते हुए जीवन में दोबारा नशा नहीं करने का प्रण लिया। धाम पर आये हुए हजारों श्रद्धालुओ को अपनी बारी के लिये कई देर तक इन्तजार के बाद बाबा भैरव, माँ कालिका के दर्शन करते हुए सर्वधर्म मनोकामनापूर्ण स्तम्भ कर परिक्रमा कर चमत्कारी चिमटी प्राप्त की ।


