DESH KI AAWAJ

अखिल भारतीय वैष्णव ब्राह्मण च.स. बावन गौत्र समाज सेवा समिति की मिटिग पुष्कर मे हुई आयोजित

अखिल भारतीय वैष्णव ब्राह्मण च.स. बावन गौत्र समाज सेवा समिति की मिटिग पुष्कर मे हुई आयोजित

बैठक मे पुष्कर धर्मशाला को लीज पर देने का समाज ने किया विरोध ,आगामी आम सभा 13 अगस्त को रखी

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । अखिल भारतीय वैष्णव ब्राह्मण च. स. बावन गौत्र समाज सेवा समिति पुष्कर की बैठक रविवार को मदनलाल वैष्णव अग्रावत की अध्यक्षता मे रखी गई । बैठक पुष्कर धर्मशाला को लीज पर देने हेतू रखी गई थी । जिस पर बैठक मे जिले भर से आये समाज की सभी समिति के पदाधिकारियों ने धर्मशाला को लीज पर ऐतराज व्यक्त किया । जिस पर सभी समितियों के पदाधिकारीयो की आमराय पर आगामी 13 अगस्त को एक आम सभा रखने का निर्णय लिया गया । वह बैठक का समय सुबह 11 बजे रखा गया । बैठक मे अजमेर जिला समिति , सिणोदिया समिति , कानपुरा समिति , पचेवर समिति , किशनगढ़ समिति , नसीराबाद समिति , नागा मण्डल समिति पीसांगन , सावंतसर समिति किशनगढ़ , ब्यावर समिति , सरगांव समिति के पदाधिकारी मौजूद थे ।

admin
Author: admin