पंचायत समिति श्री नगर मुख्यालय पर इन्दिरा गांधी स्मार्ट फोन वितरण योजना एवं मेरी मारी मेरा देश अभियान आजादी का अमृत महोत्सव के सम्बंध मे बैठक हुई आयोजित
पंचायत समिति श्री नगर मुख्यालय पर इन्दिरा गांधी स्मार्ट फोन वितरण योजना एवं मेरी मारी मेरा देश अभियान आजादी का अमृत महोत्सव के सम्बंध मे बैठक हुई आयोजित
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । राजकीय निर्देशानुसार इन्दिरा गांधी स्मार्ट फोन वितरण योजना एवं मेरी मारी मेरा देश अभियान – आजादीका अमृत महोत्सव के संबंध में पंचायत समिति श्रीनगर सभागार में प्रधान श्रीमती कमलेश गुर्जर के सानिध्य में एवं भंवर सिंह चारण विकास अधिकारी पंचायत समिति श्रीनगर की अध्यक्षता में मीटिंग का आयोजन किया गया। जिसमे पंचायत समिति श्रीनगर क्षेत्र के समस्त सरपंच, ग्राम विकास अधिकारी, क०सहायक ने भाग लिया।
इन्दिरा गांधी स्मार्ट फोन वितरण योजना की जानकारी प्रकाश मोटिश प्रोग्रामर व मेरी माटी मेरा देश अभियान की जानकारी नन्दकिशोर कुमावत सहायक विकास अधिकारी ने दी।
इस दौरान श्रीमती कमलेश गुर्जर प्रधान, भंबरसिह चारण विकास अधिकारी, मनोज मौर्य, चन्द्रनारायण चौधरी, नन्दकिशोर कुमावत सहायक विकास अधिकारी सहित सभी सरपंच, ग्राम विकास अधिकारी, कनिष्ठ सहायक आदि उपस्थित रहे ।


