अखिल भारतीय पत्रकार एसोसिएशन नसीराबाद शाखा की कार्यकारिणी घोषित
अखिल भारतीय पत्रकार एसोसिएशन नसीराबाद शाखा की कार्यकारिणी घोषित
रतनलाल दगदी व इकरामुद्दीन चौहान सरक्षंक व जीतेंद्र सिह राठौड़ उपाध्यक्ष एवं मणिकांत शर्मा बने सचिव ——————————
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । अखिल भारतीय पत्रकार एसोसिएशन के नसीराबाद शाखा अध्यक्ष अनिल लोहरे ने जिलाध्यक्ष मुकेश वैष्णव के निर्देशानुसार अपनी नव गठित कार्यकारिणी की घोषणा की है । इस नव गठित कार्यकारिणी का शपथ गृहण कार्यक्रम 15 अगस्त 2023 की शाम को आयोजित किया जायेगा । जानकारी देते हुए अखिल भारतीय पत्रकार एसोसिएशन नसीराबाद इकाई के अध्यक्ष अनिल लोहरे ने बताया कि नव गठित कार्यकारिणी में जिले के वरिष्ठ पत्रकार रतन लाल दगदी एवं इकरामुद्दीन चौहान को संरक्षक बनाया गया है , जबकि रोहित जैन एवं जीतेन्द्र सिंह राठौड को उपाध्यक्ष और मणिकान्त शर्मा को सचिव नियुक्त किया गया है । दिलीप सेन को उप-सचिव तथा योगेन्द्र बूलचन्दानी को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया है , जबकि कमल मेहरा को संयुक्त सचिव तथा सांवर लाल प्रजापति को संगठन सचिव बनाये जाने के साथ ही जगदीश प्रसाद चौधरी को मीडिया प्रभारी बनाया गया है वहीं कार्यकारिणी सदस्य के रूप में राजेश राज,विजय जैन, रतन लाल जांगिड, कमलेश उदय और विजय राव को शामिल किया गया है लोहरे के अनुसार आगामी 15 अगस्त की शाम को नव गठित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जायेगा । जिसमे क्षेत्र के गणमान्य लोगों को आमंत्रित किया गया है ।

