DESH KI AAWAJ

केकडी मे मन्दिर से दर्शन कर लौट रहे बुर्जुग की कुल्हाड़ी से की हत्या , आरोपी युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

केकडी मे मन्दिर से दर्शन कर लौट रहे बुर्जुग की कुल्हाड़ी से की हत्या , आरोपी युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । केकडी मे रामदेव मंदिर से दर्शन कर लौट रहे एक बुजुर्ग की कुल्हाड़ी से हमला कर एक युवक ने हत्या कर दी। गर्दन पर ताबड़तोड़ चार वार किए, जिससे बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद हड़कंप मच गया। घटना के बाद युवक मंदिर की छत पर चढ़ गया। लोगों को ललकारते हुए कहा कि और कोई भी हो तो सामने आओ। वहीं, जेब से पर्ची निकालकार दिखाते हुए कहा कि अभी तो एक को मारा है चार-पांच को और मारूंगा। हत्या की सूचना मिलते ही केकड़ी सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को मंदिर से नीचे उतार कर हिरासत में लिया है। घटना सुबह सात बजे की है।
मामला अजमेर के केकड़ी सिटी थाना क्षेत्र के भैरु गेट मोहल्ले की है। जानकारी के अनुसार हरलाल रैगर (80) पुत्र हरदेव रैगर शनिवार सुबह भैरु गेट मोहल्ला स्थित रामदेव मंदिर में दर्शन करने गया था। इसी मोहल्ले में रहने वाले रामावतार रैगर (22) ने हरदेव की गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। जिससे वह नीचे गिर गया। बुजुर्ग के नीचे गिरने के बाद युवक ने बुजुर्ग की गर्दन पर कुल्हाड़ी से तीन चार बार वार किए। जिससे बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई।
एएसआई राम सिंह मीणा ने बताया कि मौके से आरोपी रामावतार रैगर (22) को हिरासत में लिया गया है। वहीं, हरलाल रैगर (80) के शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। घटना की जानकारी मिलने पर सिटी थाना अधिकारी राजवीर सिंह भी मौके पर पहुंचे और आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।
घटना के बाद आरोपी युवक मंदिर में जाकर छिप गया। घटना की जानकारी मिलते ही मोहल्ले में सनसनी फैल गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।
रंजिश मन में पाले था युवक
जानकारी के अनुसार रामावतार पिछले कई सालों से मन में रंजिश पाले हुए बैठा था। पहले भी युवक ने कई बार जान से मारने की धमकी दी थी। आरोपी युवक के पिता से कई साल पहले बीमारी से मौत हो गई थी। तब से ही युवक मृतक बुजुर्ग के परिवार के खिलाफ अपने पिता को मारने का आरोप लगाकर रंजिश मन में पाले हुए था।
रैगर समाज में आक्रोश
रैगर समाज के लोगों ने एसपी के नाम पुलिस अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर मर्डर के आरोपी को सख्त सजा देने की मांग की है। रैगर समाज के लोगों ने बताया कि आरोपी ने हरलाल रैगर की हत्या के बाद मंदिर की छत पर चढ़कर ऐलान किया था कि अभी तो एक को मारा है चार-पांच को और मारूंगा। जिसके बाद से ही रैगर समाज के लोगों में दहशत का माहौल है।

admin
Author: admin