अधिक मास के उपलक्ष्य मे नसीराबाद मे शिव महापुराण कथा का शुभारंभ, कथा के पूर्व निकाली भव्य शौभायात्रा
अधिक मास के उपलक्ष्य मे नसीराबाद मे शिव महापुराण कथा का शुभारंभ, कथा के पूर्व निकाली भव्य शौभायात्रा
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । श्री शिव महापुराण कथा समिति के तत्वावधान मे पुरुषोत्तम मास ( अधिक मास ) के उपलक्ष्य मे गुरुवार से श्री शिवमहापुराण कथा का आयोजन श्री रामचन्द्र जी की धर्मशाला नसीराबाद मे आयोजित हुआ । कथा संत श्री रसिक महाराज , श्री राधा कुन्ज वृदांवन धाम के मुखारविन्द द्बारा की जा रही है । समिति के ललित राठी ने बताया कि कथा के पूर्व गुरुवार को प्रातः 9 बजे लाल डिग्गी स्थित बालाजी मन्दिर से 111 कलशों के साथ भव्य शोभायात्रा ढोल बाजो व रथ के साथ निकाली गई । रथ मे कथा वाचन संत रसिक महाराज विराजमान थे । कलश व शौभायात्रा हनुमान चोक , सदर बाजार ,पांच बत्ती चौराहा से होते हुए कथा स्थल रामचन्द्र जी की धर्मशाला पर पहुची । कथा अब प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से सांय 6 बजे तक होगी । कथा मे प्रतिदिन कथा के अनुसार झाकियां भी प्रस्तुत की जायेगी । कथा के प्रथम दिवस संत रसिक महाराज ने कथा का माहात्म्य बताया वह कथा सुनने व श्रवण मात्र से कई जन्मो पुण्य प्राप्त होने का सोभाग्य मिलता है बताया । कथा के प्रथम दिवस ही महिलाओं व पुरुषों से पाण्डाल भरा हुआ था । कथा का समापन 27 जुलाई को हवन यज्ञ के साथ होगा ।


