DESH KI AAWAJ

जैनाचार्य काम कुमार नन्दी महाराज की जघन्य हत्या के विरोध में नसीराबाद नगर बन्द सफल रहा

जैनाचार्य काम कुमार नन्दी महाराज की जघन्य हत्या के विरोध में नसीराबाद नगर बन्द सफल रहा

मेडिकल सेवायें ,डेयरी उत्पाद फल,फूल माला के अतिरिक्त अधिकांश दुकानें रही बंद

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । कर्नाटक में जैनाचार्य मुनि काम कुमार नन्दी की हत्या के विरोध में सकल जैन समाज द्वारा राजस्थान बन्द के आह्वान पर गुरुवार को नसीराबाद कस्बे के सभी मोहल्ले व बाजार बन्द रहे । ज्यादातर व्यापारियों ने स्वैच्छिक बन्द का समर्थन किया ।
गुरुवार सुबह सकल जैन समाज के पदाधिकारियों तथा गणमान्य लोग तथा छावनी परिषद वेरिड बोर्ड सदस्य सुशील कुमार गदिया ,विनोद विजय अजमेरा , निहालचंद गोधा, विजय जैन, विकास सेठी , सौरभ सेठी , अभिषेक जैन, सहित अन्य लोग बाजार पहुंचे और छिटपुट खुली दुकानों व चाय के होटलों को आग्रह कर बन्द करवाया । केवल बस स्टैंड क्षेत्र की दुकाने सुबह 9 बजे से पहले खुली दिखी जो बाद में बन्द हो गई । बन्द के दौरान सदर बाजार, सायर ओली बाजार, सिन्धी बाजार, जीनगर बाजार, स्टेशन रोड, राज नारायण रोड, पलसानिया रोड , पेट्रोल पंप और उसके आसपास के क्षेत्र की सभी दुकानें बन्द रहीं , जबकि सरकारी और गैर सरकारी कार्यालय, प्रतिष्ठान ,कचहरी और स्कूल रोजाना की भांति खुले रहे । बन्द के दौरान फल , सब्जी , चाय पान आदि की दुकानें बन्द रहने से लोगों को असुविधा हुई साथ ही नगर का जन जीवन भी प्रभावित रहा । स्वैच्छिक बन्द होने के कारण कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है । बन्द शान्तिपूर्ण रहा ।

admin
Author: admin