कर्नाटक मे विगत दिनो जैन मुनि काम कुमार नंदी की निर्मम हत्या से जैन समाज आक्रोशित है
जैन समाज द्वारा भारत बंद कराने में अजमेर शहर व्यापार महासंघ ने दिया समर्थन
कर्नाटक मे विगत दिनो जैन मुनि काम कुमार नंदी की निर्मम हत्या से जैन समाज आक्रोशित है
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अज़मेर। शहर व्यापार महासंघ के अध्यक्ष किशन गुप्ता से सकल जैन समाज द्वारा आगामी 20 जुलाई दोपहर 2 बजे तक भारत बंद के तहत अजमेर बंद को सफल बनाने के लिए समर्थन मांगा। महासंघ के प्रवक्ता कमल गंगवाल व प्रवक्ता सीए विकास अग्रवाल ने बताया कि कर्नाटक में विगत दिनों जैन मुनि काम कुमार नंदी जी महाराज की निर्मम हत्या करने से जैन समाज के साथ साथ सभी समाज बंधु इस जघन्य अपराध से बुरी तरह से आहत हुए है । जिसके तहत संपूर्ण भारत में रोष व्याप्त है । जिसके विरोध स्वरूप जैन समाज द्वारा भारत बंद कराने का आह्वान किया गया है और केंद्र व कर्नाटक सरकार से मांग की है कि ऐसे समाज कंटकों व असामाजिक तत्वों को सार्वजनिक रूप से चौराहे पर लाकर कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग करते हुए इस बंद का आह्वान किया है। महासंघ के अध्यक्ष किशन गुप्ता व महामंत्री प्रवीण जैन ने सभी व्यापारियों से स्वेच्छा से अपने अपने प्रतिष्ठान बंद रखने में सहयोग देने की अपील की है।

