DESH KI AAWAJ

नसीराबाद से राताखेडा रामसर मार्ग पर खुदी क्षतिग्रस्त नाली मे मलवा डाल किया बन्द

दिव्याग जगत की खबर का असर

नसीराबाद से राताखेडा रामसर मार्ग पर खुदी क्षतिग्रस्त नाली मे मलवा डाल किया बन्द

रोड से प्रतिदिन निकलते है सैकड़ों की संख्या मे वाहन खुदे रोड से हादशे की हो रखी थी आशंका

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद से राताखेडा, रामसर रोड हाईवे , देरांठू के साथ नृसिंह गौशाला व श्मशान घाट पर जाने वाला रास्ता प्रशासनिक अधिकारियों की लापरवाही से हादशे को आमंत्रित कर रहा था ।
इस रास्ते पर नसीराबाद छावनी प्रशासन द्बारा कचरा डिपो बना रखा है, डिपो पर रात्रि मे लाईट लगाने हेतू रोड के बीच रास्ता खोदकर केबल डाली गई थी । उसे वापस बन्द नही किया था। जिसके कारण यह नाली वाहनो के आवागमन से चोडी होकर क्षतिग्रस्त हो चुकी थी । जिससे आमजन का निकलना दुश्वार हो रखा था । वह यह खुदी नहर हादशे को निमंत्रण दे रही थी । इस मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या मे छोटे बडे वाहन गुजरते है । रोड की बीच खुदी इस क्षतिग्रस्त नाले से वाहन निकालने के चक्कर मे जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती थी । साथ ही रोड पर नसीराबाद से कचरा लाने वाले सफाई कर्मचारी कचरा व गन्दगी भी अन्दर डिपो मे नही डाल कर रोड किनारे ही डाल देते थे । , जिससे रोड पर फैली गन्दगी कीचड व बदबू के कारण आमजन का गुजरना दुश्वार हो रखा था । नसीराबाद शहर का श्मशानघाट भी इसी रोड पर होने से शहर से अपने किसी परिजन के शव को पैदल लेकर आने वाले परिवारो को भी रोड पर फैली इस गन्दगी मे से शव को लेकर गुजरना पड रहा था । जिससे बेहद परेशानी होती है । नसीराबाद के राजनेता , छावनी प्रशासन व प्रशासनिक अधिकारी भी इस रोड से गुजरते है , लेकिन कोई भी अधिकारी , राजनेता इस आमजन की समस्या की ओर ध्यान नही दे रहे थे । इस आम समस्या को दिव्यांग जगत ने प्रमुखता से समाचार प्रकाशित कर आमजन की समस्या का ध्यान प्रशासन को कराया । जिस पर मगंलवार को उपखण्ड अधिकारी के आदेश पर नसीराबाद छावनी प्रशासन ने जेसीबी लगाकर रोड किनारे पडी गन्दगी को हटवाया वह रोड के बीच खुदी नाली मे मलबा डालकर बन्द किया ।

admin
Author: admin