DESH KI AAWAJ

लायन्स क्लब अजमेर राँयल ने हरियाली अमावस्या पर कल्प वृक्ष के जोडे व बिल्व पत्र के पेड लगवाए

लायन्स क्लब अजमेर राँयल ने हरियाली अमावस्या पर कल्प वृक्ष के जोडे व बिल्व पत्र के पेड लगवाए

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । सोमवती व हरियाली अमावस्या के दुर्लभ संयोग के शुभ अवसर पर लायन्स क्लब अजमेर राॅयल के सदस्यों ने सोमवार को अमरदीप कालोनी अजमेर स्थित अमरेश्वर महादेव मंदिर के बगीचे में पंडित दूब्बे प्रकाश व पंडित लक्ष्मी कान्त शास्त्री के सानिध्य में मंत्रोच्चारण के साथ कल्प वृक्ष के जोडे व बिल पत्र के पूजनीय व दूर्लभ पेड लगभग 7 फिट लम्बे लगाये ।
इस मौके पर लायन मधु सोनी व रिना सोनी ने अपनी सेवायें दी,
इस मौके पर एडवोकेट आनन्द माथूर, डाक्टर अरुण शर्मा, राजेश जैन, नरेन्द्र सिह शेखावत, रामेश्वर काबरा, मोहन लाल शेर, राजेन्द्र भटनागर व अन्य भगत गण उपस्थित थे ।
अध्यक्ष लायन शिव प्रसाद सोनी ने वहां के निवासियों को आश्वासन दिया है की बगीचे की सुन्दरता के लिए जो भीं वृक्ष लगाने होंगे वे अपनी सेवायें निरन्तर जारी रखेंगे, बाद में सचिव लायन अनिल सोनी ने सभी का आभार व्यक्त किया ।

admin
Author: admin