DESH KI AAWAJ

झड़वासा शाला विकास और प्रबंधन समिति की बैठक सम्पन्न

झड़वासा शाला विकास और प्रबंधन समिति की बैठक सम्पन्न

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद के निकटवर्ती झड़वासा कस्बे के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को प्रधानाचार्य कौशल्या यादव व देवकरण गुर्जर की अध्यक्षता में शाला विकास और प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित की गई।
उक्त बैठक में शाला विकास और प्रबंधन समिति के पटल पर प्रभारी प्रतिभा शर्मा द्वारा पूर्व बैठकों व विद्यालय में विभिन्न योजनाएं व अन्य गतिविधियों और डीएमएफटी मद से होने वाले दो कमरे निर्माण की जानकारी दी।
साथ ही प्रधानाचार्य ने विद्यालय में नामांकन बढ़ाने, हरित क्रांति में पेड़ लगाने, ग्रामीण ओलम्पिक खेल, पर बताया की उक्त सभी बातों का ज्यादा से ज्यादा प्रचार प्रसार कर बताया की इसमें सभी को सहयोग करना है जानकारी दी ।
इस अवसर रजिस्टर्ड खिलाड़ियों की आपसी सहमति से शूटिंग बॉलीबाल टीम का भी गठन कर अंतिम रूप दिया गया।
शारीरिक शिक्षिका आरती ने भी ग्रामीण ऑलम्पिक में खेले जाने वाले खेलों पर खुलकर जानकारी दी।
इस मौके एसएमसी अध्यक्ष देवकरण गुर्जर ने बताया की एसएमसी, एसडीएमसी व ग्राम पंचायत विकास की विशेष धुरी होती है जिनके सम्मान से ही ग्राम व विद्यालय विकास को और गति मिलती है।
इस अवसर बीएलओ चिरंजी लाल धूड़िया ने बताया की 1अक्टूबर 23 को जिनकी उम्र 18 वो सपने वोटर आईडी के लिए आवेदन करें व जिनको वोटर आईडी में कोई भी त्रुटि सुधार के लिए बीएलओ से सम्पर्क कर सकतें है।
इस मौके पर पूर्व उपाध्यक्ष तेजमल जाट, उपाध्यक्ष मांगीलाल जाट, हगामी लाल मोटिस, पांचू हवलदार, वीरेंद्र सिंह राठौड़, नोरत बैरवा, नारायण फारक, राकेश पंवार, भगवान सिंह, व्याख्याता हेमराज मेघवंशी आदि उपस्थित थे।

admin
Author: admin