झडवासा मे अतिक्रमण पर गरजी जेसीबी
झडवासा मे अतिक्रमण पर गरजी जेसीबी
करीब पिछले पांच वर्ष से चल रहा था सार्वजनिक रास्ते का विवाद
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद उपखण्ड के ग्राम पंचायत झड़वासा में उपखण्ड अधिकारी अंशुल आमेरिया व तहसीदार हितेश चौधरी के निर्देश पर मगंलवार को जेसीबी से अतिक्रमियों से मुक्त कर खुलवाया खेतों में जाने का आम रास्ता ।
भु अभिलेख अधिकारी मोहम्मद सद्दीक ने बताया की बादशाह बारह सड़क पर कुछ अतिक्रमियों ने खेतों में जाने वाले सार्वजनिक आमरास्ते पर अतिक्रमण कर फसल लगाई हुई थी । जिसकी राहत शिविर में उपखण्ड अधिकारी अंशुल आमेरिया को शिकायत दर्ज कराई गई थी । उक्त शिकायत के निराकरण पर मंगलवार को बिना किसी विवाद व आपसी समझाईस व सहयोग से इस रास्ते को अतिक्रमण मुक्त किया गया है।
अतिक्रमण मुक्त कराने वाली टीम में रतन दीप पटवारी झड़वासा, पूनम जांगिड़ पटवारी मोतीपुरा व सीमा चौधरी पटवारी निजामपुरा भी साथ थी ।
उल्लेखनीय है की इस रास्ते को पूर्व में भी प्रशासन द्वारा अतिक्रमण मुक्त किया था , मगर हर बार फिर अतिक्रमी फिर अतिक्रमण कर लेते थे । वह हालात फिर वही हो जातें थे ।
इस मौके सरपंच भँवर सिंह गौड, शिवराज जाट, सुरेश जाट, भागचंद जाट, रामधन जाट, गोपाल जाट, माधु खटाना, तेज खटाना, राकेश पंवार, कैलाश खाती, जगपाल, रतन जाट सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।


