राजपूत समाज ने पूर्व विधायक गुर्जर को प्रदेश काग्रेंस कमेटी मे महासचिव बनाने पर किया स्वागत
राजपूत समाज ने पूर्व विधायक गुर्जर को प्रदेश काग्रेंस कमेटी मे महासचिव बनाने पर किया स्वागत
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद क्षेत्र से राजपूत समाज का एक प्रतिनिधि मंडल ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव बनने पर पूर्व विधायक महेंद्र सिंह गुर्जर से मिलकर स्वागत व अभिनन्दन किया। राजपूत समाज के सरदारों द्वारा पूर्व विधायक महेन्द्र सिंह गुर्जर का माला और साफा पहनाकर शुभकामनाएं दी। वह आगामी विधानसभा चुनाव में राजपूत समाज द्वारा पूर्व विधायक को तन मन धन से पूर्ण सहयोग करने का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर समाज के संरक्षक पूर्व सरपंच महावीर सिंह लवेरा ,पूर्व सरपंच गोरधन सिंह रामपुरा, चतर सिंह रामपुरा, भवर सिंह गौड सरपंच झडवासा, विजेंद्र सिंह सरपंच देराठू, विजय सिंह गौड अर्जुन पुरा , रामदयाल सिंह तिलाना,सम्पत सिह बेवन्जा , प्रदीप सिंह बनेवडा,चेतन सिंह बनेवडा, मोहन सिंह बनेवडा,जितेंद्र सिंह बनेवडा, राजेंद्र सिंह देराठू, हरि सिंह नान्दला,दौलत सिंह ढाल, भूपेन्द्र सिंह बुबानिया,दशरथ सिंह नाथूसर ,हरि सिंह तिलाना, रघुवीर सिंह तिलाना, शिव सिंह बेवन्जा, शंकर सिंह बेवन्जा,भारत सिंह तिलाना,शैलेंद्र सिंह महरौली आदि उपस्थित थे ।


