वैष्णव (च. स.) अजमेर जिला केरियर काउंसलिंग- प्रतिभा सम्मान एवं शपथ ग्रहण समारोह कल किशनगढ़ मे
वैष्णव (च. स.) अजमेर जिला केरियर काउंसलिंग- प्रतिभा सम्मान एवं शपथ ग्रहण समारोह कल किशनगढ़ मे
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । अखिल भारतीय वैष्णव ब्राह्मण महासभा – शिक्षा निधि , युवा महासभा अजमेर एवं वैष्णव नवयुवक मण्डल किशनगढ़ तहसील के तत्वावधान मे कल शनिवार को वैष्णव ( च.स. ) अजमेर जिला केरियर कांउसिल – प्रतिभा सम्मान एवं शपथग्रहण समारोह अग्रसेन भवन , अजमेर रोड किशनगढ़ मे रखा गया । महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री श्यामसुंदर वैष्णव हरिद्वार ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्यक्रम परमपूज्य श्री बालकदास जी महाराज , नरहरियानंदी पीठाधीश्वर , पातालपुरी , काशी रत्न , अध्यक्ष व्यास संघ बनारस के सानिध्य मे आयोजित किया जा रहा है । इस कार्यक्रम मे वर्ष 2023 में बोर्ड कक्षा 8, 10, 12 में प्राइवेट 85% सरकारी 75% से उप्पर अंक प्राप्त करने वाले छात्र/ छात्रा , वर्ष 2023 डिग्री डिप्लोमा में 85% से उप्पर अंक प्राप्त करने वाले छात्र/ छात्रा, वर्ष 2022 – 23 में राजकीय और प्रशासनिक पद नई नियुक्ति होने वाली समाज की प्रतिभाएं ,
राजनितिक क्षैत्र में किसी पद पर पदासीन जनप्रतिनधि , स्पोर्ट्स या अन्य क्षेत्र में विशेष योग्यता वाली प्रतिभाओ का सम्मान कर प्रस्तिति पत्र व शील्ड प्रदान कर सम्मान किया जायेगा । केरियर कांउसिल मे समाज के विद्बान जन समाज के छात्र/छात्राओं को केरियर काउंसिल के बारे मे जानकारी देगे । केरियर काउंसिल मे कोई भी विधार्थी भाग ले सकता है । कार्यक्रम सुबह 11 बजे से प्रारम्भ हो जायेगा ।


