श्री बामणियां बालाजी धाम पर अधिक मास के उपलक्ष्य पर 18 जुलाई से अखण्ड रामायण पाठ
श्री बामणियां बालाजी धाम पर अधिक मास के उपलक्ष्य पर 18 जुलाई से अखण्ड रामायण पाठ
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद क्षेत्र के ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थल श्री बामणियां बालाजी धाम मन्दिर पर श्रावण माह मे अधिक मास के उपलक्ष्य पर अखण्ड रामायण पाठ का आयोजन रखा गया । पुजारी विनोद वैष्णव ने बताया कि यह अखण्ड रामायण पाठ 18 जुलाई से प्रारम्भ होकर 16 अगस्त को इसका समापन होगा ।