DESH KI AAWAJ

देरांठू चौराहे पर चल रही रपट पर पानी भरे रहने से हादसे की आशंका , दीवार बना रपट का रास्ता रोकने से भरा पानी

देरांठू चौराहे पर चल रही रपट पर पानी भरे रहने से हादसे की आशंका , दीवार बना रपट का रास्ता रोकने से भरा पानी

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद के देरांठू कस्बे के मुख्य चौराहे पर बनी रपट इस बार अच्छी बारिश से भरकर रपट की चादर चल गई । रपट के निकासी मार्ग पर आगे दीवार बन जाने से पानी अवरुद्ध हो गया । व पानी का निकासी मार्ग कम हो जाने से वर्तमान मे रपट पर दो फीट पानी भरा हुआ है । जिससे शहर से आने जाने वालो के साथ सभी ग्रामीण परेशान हो रखे है । पानी भरे रहने से सुबह विधालय आने जाने बच्चों को भी पानी के अन्दर से होकर आना जाना पडा । अभी पानी श्मशानघाट तक भरा हुआ है । अब भी आगे पानी का रास्ता नही खोलने से ग्रामीणों मे रोष व्याप्त है । ग्रामीणो ने ग्राम पंचायत से शीघ्र इसका समाधान कर पानी निकासी मार्ग को खुलवाने की मांग रखी है । भरे पानी से हादशे की सम्भावना बनी हुई है ।

admin
Author: admin