DESH KI AAWAJ

राजगढ़ धाम पर हजारों श्रद्धालुओं ने किया गुरूपूजन

राजगढ़ धाम पर हजारों श्रद्धालुओं ने किया गुरूपूजन

सासंद कोष से विकास कार्यों की हुई घोषणाएँ

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । अजमेर जिले के ग्राम राजगढ स्थित श्री मसाणिया भैरव धाम पर 3 जुलाई को गुरूपूर्णिमा महोत्सव बड़े ही धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ बाबा भैरव व माँ कालिका के जयकारों के बीच मनाया गया। पंडित सत्येन्द्र शर्मा द्वारा गुरूपूर्णिमा महोत्सव ‘सेन रत्न’ चम्पालाल महाराज के गुरूचरण पादुका प्रक्षालन एवं पादुका वन्दन के कार्यक्रम से शुभारम्भ किया गया तत्पश्चात माँ कालिका व बाबा भैरव की महाआरती हुई। महोत्सव में हजारो श्रद्धालुओं ने बाबा भैरव, माँ कालिका के दर्शन कर सर्वधर्म मनोकामनापूर्ण स्तम्भ की परिक्रमा कर विशेश चमत्कारी चिमटी प्राप्त की। राजस्थान के गौरव पुष्कर के रहने वाले नगाडा वादक नाथूलाल सोलंकी की टीम के द्वारा नगाडों की धुन पर बाबा भैरव व मां कालिका के मधुर भजनों की प्रस्तुतियां दी जिसे सुनकर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध होकर नाचने लगे। अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी ने गुरूपूजन करने के पश्चात धाम पर महाराज द्वारा किए जा रहे सामाजिक सारोकार के कार्यो की सराहना करते हुए आने वाले श्रद्धालुओं की मूलभूत सुविधाओं को मध्यनजर रखते हुए एक शुलभ शौचालय बनाने एवं श्री मसाणिया भैरवधाम राजगढ पुलिस चौकी के निर्माण के लिए सांसद कोष से 20 लाख रूपए की घोषणा की।
जीवन में अंधकार हटाकर उजाला भरने वाला ही सच्चा सतगुरू – चम्पालाल महाराज
गुरूपूर्णिमा महोत्सव के अवसर पर चम्पालाल ने आने वाले समस्त श्रृद्धालुओं से गुरूपूर्णिमा के अवसर पर आए हुए श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि गुरूपूर्णिमा अपने सद्गुरू की आराधना का दिवस है। सदगुरू वो है जो सत्य का मार्ग दिखाकर उस पर चलना सिखाए और शिश्यों के जीवन में छाए अंधकार को हटाकर उजाला भर दे। राजगढ़ धाम एकमात्र ऐसा धाम है जहाँ पर किसी भी प्रकार का दान, चन्दा, चढावा, गुप्तदान, पूजा सामग्री आदि स्वीकार नही किया जाता इसलिये गुरूपूर्णिमा पर भी किसी भी प्रकार की भेट स्वीकार नही की गई। आने वाले भक्तो को पूजन करने के लिये पुष्प व पूजा सामग्री भी श्री मसाणिया भैरव धाम राजगढ़ चेरिटेबिल ट्रस्ट द्वारा व्यवस्था करवाई गई।
नशामुक्ति रैली का हुआ आयोजन
गुरूपूर्णिमा के शुभअवसर पर चम्पालाल महाराज के सानिध्य एवं महेन्द्र सिंह रलावता व शराबबंदी आन्दोलन की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम अंकुर छाबड़ा के मुख्य आतिथ्य में नशा मुक्ति की विशाल रैली चक्की वाले बाबा के मंदिर से भैरवधाम राजगढ़ तक निकाली गई। रैली में उपस्थित जनसैलाब को सम्बोधित करते हुए पूनम अंकुर छाबड़ा ने सभी को नशे की प्रवृत्ति को त्यागने के लिए सन्देश दिया एवं छाबड़ा ने कहा कि राजगढ धाम पर प्रथम बार आने का अवसर मिला है एवं महाराज श्री द्वारा जो नशामुक्ति महाअभियान सालों से चलाया जा रहा है जिसमें लाखों की संख्या में श्रद्धालुगण नशामुक्त हुए हैं, मेरा आप सभी से भी आग्रह है कि महाराज श्री की इस मुहिम को लाखों की संख्या से करोड़ों तक पहुंचाना है जिसके लिए हमारी मातृशक्ति का विशेष योगदान महत्वपूर्ण है।
अद्भुत चमत्कारी चिमटी का हुआ वितरण, चिमटी लेने के लिए लगी लंबी कतारें
प्रवक्ता अविनाश सेन ने बताया कि राजगढ़ में गुरूपूर्णिमा महोत्सव में देश-प्रदेश के श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला रविवारीय मेले से ही हो गया था। श्रद्धालु मनोकामनापूर्ण स्तम्भ की परिक्रमा करने व विशेष चिमटी प्राप्त करने के लिए लम्बी कतारों में खड़े हो गए। श्रद्वालुओं ने चम्पालाल महाराज के दर्शन कर उनसे आशीर्वाद प्राप्त कर मसाणिया भैरव एवं कालका माता के दर्शन कर मनोकामनापूर्ण स्तम्भ की परिक्रमा लगाते हुए मनोकामनापूर्ण होने की प्रार्थना कर विशेष चिमटी प्राप्त की। सेन ने बताया कि गुरूपूर्णिमा महोत्सव का समापन भैरव भक्त मण्डल के सदस्य तथा आए हुए श्रद्धालुओं ने अपने आराध्य चम्पालाल महाराज की महाआरती के साथ हुआ। इस शुभ अवसर पर पंजाब से आए हुए नरेन्द्र तूर एवं उनके साथियो ने बाबा भैरव व माँ कालिका के श्री चरणों में अपने आराध्य चम्पालाल महाराज का गुरू पूजन कर, पंजाबी पगड़ी पहनाकर व कृपाण अर्पित की एवं झण्ड़ा चढाया। धाम पर गुरूपूर्णिमा महोत्सव में आए हुए सभी श्रद्धालुओं के लिए श्री मसाणिया भैरव धाम राजगढ़ चेरिटेबिल ट्रस्ट द्वारा भण्डारा किया गया।

जो कुछ भी हुँ धाम की कृपा से हूँ – देवनानी
गुरूपूर्णिमा के अवसर पर धाम पर आए अजमेर उत्तर विधायक वासुदेव देवनानी ने कहा कि मैं राजगढ भैरवधाम से पिछले 20 वर्षों से जुड़ा हूँ तथा आज जो कुछ भी हूँ राजगढ भैरव धाम की कृपा से हूँ। आज के इस शुभ अवसर पर महाराज श्री से आशीर्वाद लेने एवं प्रदेश की जनता की खुशहाली के लिए कामना करने आया हूँ। इसी क्रम में धर्मेन्द्र राठौड़ चेयरमेन आरटीडीसी राजस्थान, नसीम अख्तर इंसाफ पूर्व शिक्षा मंत्री, भागीरथ चौधरी सांसद अजमेर, वासुदेव देवनानी विधायक अजमेर उत्तर, महेन्द्र सिंह रलावता, शराबबंदी आन्दोलन की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम अंकुर छाबड़ा,शंकर सिंह रावत विधायक ब्यावर, गंगा देवी विधायक बगरू, ब्रजलता हाड़ा महापौर अजमेर, सम्पत सांखला पूर्व उप महापौर अजमेर, देवीशंकर भूतड़ा भाजपा देहात अध्यक्ष, मानसिंह रावत सरपंच नांदला, गेंदघर वाले बाबा नसीराबाद के सदर रजी जाफरी ठा.प्रेम सिंह गौड, डा. प्रियशील हाडा पूर्व भाजपा अध्यक्ष, सुरेन्द्र सिंह शेखावत पूर्व सभापति नगर पालिका अजमेर, दिलीप राठी सरपंच श्रीनगर आदि ने पूजा अर्चना की एंव ओमप्रकाश सेन, रमेश सेन, अविनाश सेन, राहुल सेन, मुकेश सेन, राजू चावड़ा, राजू गुर्जर, कमल शर्मा, संजीव कुमार, दीपक बसीटा, रामप्रसाद, भूपेन्द्र,थ कैलाश सेन, महेश वरजानी, महेन्द्र रावत,पुनित जांगीड़ धर्मेन्द्र, चेतन, शंकर नाथ, युवनेश, अमिताभ, ओमप्रकाश आदि ने व्यवस्थाओ को संभलने में योगदान दिया।

admin
Author: admin