DESH KI AAWAJ

स्वेच्छिक रक्तदान शिविर 2 जुलाई को नसीराबाद मे

स्वेच्छिक रक्तदान शिविर 2 जुलाई को नसीराबाद मे

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । भारत विकास परिषद शाखा नसीराबाद ( मध्य प्रान्त ) राजस्थान एंव श्री मेटरनिटी हास्पिटल एण्ड रिचर्स सेन्टर नसीराबाद के सयुक्त तत्वावधान व ब्लड बैंक जेएलएन हास्पिटल अजमेर के सहयोग से 2 जुलाई , रविवार को नसीराबाद के एस बी आई बैंक के पीछे स्थित श्री मेटरनिटी हास्पिटल मे एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन रखा गया है । भारत विकास परिषद नसीराबाद से मणिकांत शर्मा व गगन मेहरा ने बताया कि यह रक्तदान शिविर मानवता के हित के लिए लगाया जा रहा है , रक्तदान महादान है । आपके द्बारा दिये रक्तदान से कई जिन्दगियां बच जाती है । वयस्क व्यक्ति वर्ष मे एकबार आवश्यक रक्तदान करे , जिससे शरीर मे नये खून का संचार होता रहे। रक्तदान शिविर सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगा ।

admin
Author: admin