मनरेगा कार्यों पर हो रही है धांधली
मनरेगा कार्यों पर हो रही है धांधली
मेट द्वारा सही या गलत भरी गई ऑनलाइन उपस्तिथि को निरीक्षण अधिकारी नही काट सकते
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । अजमेर जिले ही नहीं प्रदेश की अधिकांश ग्राम पंचायतों में मनरेगा में जबरदस्त धांधली चल रही है। यह किसी से छुपी भी नही है। मेटो द्वारा जेसीबी चलाने के नाम पर श्रमिको से 200 -200 रुपये या उससे ज्यादा की वसूली भी जगजाहिर है। मनरेगा में इस बार एक ऐसी बड़ी खामी सामने आई हैं जिसने एक बार फिर मनरेगा में साइड पर हो रही फर्जी हाजरीयो को उजागर किया है। कहने को तो मनरेगा कार्यों में कार्यस्थल पर उपस्थित श्रमिको की अपलोड फोटो और उपस्तिथि ऑनलाइन ली जाती हैं।
लेकिन ऑनलाइन उपस्तिथि लेना अब धांधली का काम हो गया है। पिछले कई दिनों से प्रगतिरत कार्यों पर मेट द्वारा ऑनलाइन उपस्तिथि और फोटो अपलोड किए जा रहे हैं। लेकिन जब कोई भी निरीक्षण अधिकारी ऑनलाइन चेक करते है तो ली गई उपस्तिथि तो दिखती है । लेकिन अपलोड फोटो दिखाई नही देते है। इसी ऑनलाइन उपस्तिथि की आड़ में बहुत बड़ा घोटाला हो हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अधिकतर कार्यस्थल पर फर्स्ट फोटो अपलोड किया जा रहा है , लेकिन दूसरी बार फोट अपलोड नही की जा रही है क्योंकि सभी श्रमिक बिना कार्य किए घर चले जाते है। कार्य को दिखाने के लिऐ जेसीबी से मिट्टी डाली जा रही है । जिसमे आगे तक मिली भगती का खेल चल रहा है । इसी ऑनलाइन में एक ही आदमी को कई ग्रुप में खड़ा कर फर्जी उपस्तिथि दर्ज कर रहे है और ऑनलाइन पर अपलोड फोटो पुन: नही दिखने के कारण और भी मोज हो रही हैं। अभी हाल ही में केकड़ी पंचायत समिति की सरसड़ी पंचायत तो एक छोटा उदाहरण है, पूरे अजमेर जिले में इस मामले मे यही हाल है। वही नसीराबाद के राताखेडा मे भी एक मेट ने अनपढ श्रमिकों के भी साईन कर मिस्टररोल मे चढा दिये थे जानकारी मिली है , नरेगा निरीक्षण पर जयपुर की आई टीम के अवलोकन पर कार्य पर कार्य भी किया नजर नही आया था , वह श्रमिकों की हाजरी भी तीन दिन की मे गडबड नजर आई । जिस पर टीम के द्बारा एक्शन लेने की भी जानकारी मिली है ।


