DESH KI AAWAJ

अजमेर से नसीराबाद मार्ग पर वीडियो कोच ट्रेवल्स बस से एक्सीडेंट कर मृत्युकारित करने के 6 वर्ष से चल रहे मामले मे आरोपी हुआ बरी

अजमेर से नसीराबाद मार्ग पर वीडियो कोच ट्रेवल्स बस से एक्सीडेंट कर मृत्युकारित करने के 6 वर्ष से चल रहे मामले मे आरोपी हुआ बरी

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद सदर थाना में 9 जून 2017 को कायड निवासी लक्ष्मण सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया था कि 9 जून 2017 की रात्रि को उसके भाई के डंपर को ग्राम प्रतापपुरा निवासी शंकर सिंह विजयनगर से कायड़ लेकर जा रहा था । तभी रास्ते में बीर घाटी में सामने से आ रही एक वीडियो कोच ट्रैवल्स बस के चालक ने बस को तेजी व लापरवाही से चलाते हुए डंपर के गलत दिशा में आकर सामने से टक्कर मार दी । जिससे डंपर चालक शंकर सिंह की मौत हो गई। जिस पर सदर थाना पुलिस ने वीडियो कोच ट्रेवल्स बस के चालक गोलूवाला हनुमानगढ़ निवासी रणजीत नाथ के खिलाफ मामला दर्ज कर न्यायालय में चालान पेश किया। जहां विचारण के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से 12 गवाह परीक्षित करवाए गए। वही गवाहों के बयानों में विरोधाभास होने व वीडियो कोच ट्रेवल्स बस के ड्राइवर रणजीत नाथ के वकील हेमंत कुमार प्रजापति के तर्को से सहमत होते हुए ।नसीराबाद अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मदनलाल सहारण ने 6 वर्ष से चल रहे मामले मे आरोपी बस चालक को संदेह का लाभ देते हुए दोषमुक्त कर बरी किया।

admin
Author: admin