भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्य तिथि पर श्री नगर प्रधान श्रीमति कमलेश गुर्जर का राजीव गाँधी समसरता रत्न अवार्ड से होगी सम्मानित
भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्य तिथि पर श्री नगर प्रधान श्रीमति कमलेश गुर्जर का राजीव गाँधी समसरता रत्न अवार्ड से होगी सम्मानित
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नई दिल्ली अन्तर्राष्ट्रीय समरसता मंच एवं समरसता इण्टरनेशनल कांग्रेस के संयुक्त तत्वाधान में भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री राजीव गाँधी की पुण्य तिथि पर नई दिल्ली में राष्ट्रीय / अन्तर्राष्ट्रीय सांस्कृतिक समन्वय सम्मेलन का भव्य आयोजन रखा गया है। सम्मेलन में अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी कार्यालय से एक सांस्कृतिक शिष्टमण्डल भारत यात्रा इण्डो नेपाल समरसता सोशल मिशन यात्रा शुभारम्भ कर समारोह स्थल पर पहुँचेगा। सम्मेलन में श्री कमलेश गुर्जर प्रधान पंचायत समिति श्रीनगर, अजमेर, राजस्थान के व्यक्तित्व, प्रतिभा, सेवाओं का मूल्यांकन कर भारत की शक्ति, प्रतिष्ठा, पंचशील सिद्धांत में आपकी उल्लेखनीय सेवा, सत्यता, निष्पक्ष, पारदर्शी, गुणवत्तापूर्ण समाज को सेवा उपलब्ध कराने पर राष्ट्रीय एकता, सर्वधर्म, सदभाव समावेश, विकास पर कार्यों की निष्ठा से मंच प्रभावित होने पर चयन समिति संयोजक ठेकेदार कालू राम सोनेल (मेघवाल) के नेतृत्व में गठित समिति द्वारा प्रतिभा श्री कमलेश गुर्जर का राजीव गाँधी समरसता रत्न अवार्ड से सम्मानित करने का निर्णय किया गया है। समारोह में मुख्य अतिथि श्री सुबोध कांत सहाय पूर्व गृह राज्यमंत्री भारत सरकार एवं विशिष्ट अतिथि श्री रुणित डीमेलो राष्ट्रीय सचिव अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी नई दिल्ली कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे । आयोजित कार्यक्रम मे पवन कुमार बंसल पूर्व केन्द्रीय राज्यमंत्री भारत सरकार द्वारा प्रतिभा का अभिनन्दन शाफा, शाल, मेडल, स्मृति चिह्न, अभिनन्दन पत्र भेटकर सम्मान किया जायेगा, प्रतिभा श्री कमलेश गुर्जर के संग सह प्रतिभोज का विशेष कार्यक्रम रखा गया है। सांस्कृतिक संयोजक विजय तोमर ने बताया कि सम्मेलन का उद्देश्य सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय सर्वेभवन्तु सुखीनः सर्वे सन्तु निरामया, वसुधैव कुटुम्बकम् सत्यम् शिवम् सुन्दरम् की परिकल्पना को साकार करना है। वर्तमान में उत्पन्न वैश्विक समस्याएं आतंकवाद, सांप्रदायिक संघर्ष, वर्ग विद्वेष और इनसे समुत्पन्न संकुचित भावना तथा संकीर्ण मनोवृति के कारण तृतीय विश्व युद्ध की संभावना पर नियन्त्रण हेतु विश्व शान्ति स्थापना के लिए सांस्कृतिक समन्वय की महती आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए किया जा रहा है। सम्मेलन में भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री राजीव गाँधी के श्रद्धा सुमन व सर्वधर्म प्रार्थना में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्म, उपराष्ट्रपति महामहिम जगदीश धनकड़, श्रीमती सोनिया गाँधी, राहुल गाँधी, प्रियंका गाँधी, भारत सरकार, विभिन्न • राज्यों, केन्द्र शासित प्रदेश के मुख्यमंत्रियों एवं प्रबुद्ध व्यक्तियों को विशेष अनुरोध के साथ कार्ययोजना में सम्मिलित होने का आग्रह करते हुए अनुरोध पत्र प्रेषित किया है। समारोह में 22 राष्ट्रों के प्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया है। प्रतिभा श्री कमलेश गुर्जर का राजीव गाँधी समरसता रत्न अवार्ड के लिए चयन होने पर राष्ट्रीय समता स्वतंत्र मंच, इण्डो नेपाल समरसता ऑर्गनाइजेशन, अन्तर्राष्ट्रीय समरसता मंच द्वारा शुभकामनाएं व अमृत संदेश दिया गया है ।


