पुलिस थाना श्रीनगर में सीएलजी सदस्यो,सुरक्षा सखियों और ग्राम रक्षकों की बैठक हुई सम्पन्न
पुलिस थाना श्रीनगर में सीएलजी सदस्यो,सुरक्षा सखियों और ग्राम रक्षकों की बैठक हुई सम्पन्न
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । पुलिस थाना श्रीनगर में गुरुवार को थाना इलाके से आए हुऐ सीएलजी सदस्य, सुरक्षा सखियां, ग्राम रक्षकों की बैठक रखी गई । जिसमें एडिशनल एसपी अखिलेश, नसीराबाद थानाधिकारी विजय सांखला और श्रीनगर थाना एस एच ओ राजेश कुमार मीणा उपस्थित रहे । बैठक मे सी ओ सांखला ने थाना इलाके के कानून व्यवस्था को लेकर सवाल जवाब किऐ । सी ओ ने बताया कि राजस्थान पुलिस का ध्येय आमजन में विश्वास और अपराधियों में डर को लेकर ही पुलिस काम कर रही है । बैठक मे थाना इलाके से पधारे एडवोकेट शिवजी राम गुर्जर महासचिव ब्लॉक कांग्रेस कमेटी श्रीनगर, बीर सरपंच प्रतिनिधि हाजी मुराद अली, हरिओम यादव, ओंकार गुर्जर, नंदा गुर्जर, बरकत बेग जिलवाड़ा, महावीर मेघवशी, सुनीता यादव आदि मौजूद रहे । वही थानाधिकारी राजेश कुमार मीणा ने बैठक मे आये सभी जनप्रतिनिधि व आमजन से कहाँ कि आपने अपने बहुमूल्य सुझाव हमे दिये व अपनी अपनी समस्याओं से अवगत करवाया । हम थाना क्षेत्र मे कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने का कार्य करेंगे जिसमें आप भी हमारा सहयोग करे ।


