लोहरवाड़ा के मजरा धोलाभाटा मे बिपरजाँय तूफान से बारिश से ढहे गरीब परिवार को पूर्व सरपंच राठौड़ ने जिला कलेक्टर से मिल सहायता राशि की घोषणा कराई
लोहरवाड़ा के मजरा धोलाभाटा मे बिपरजाँय तूफान से बारिश से ढहे गरीब परिवार को पूर्व सरपंच राठौड़ ने जिला कलेक्टर से मिल सहायता राशि की घोषणा कराई
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । 18 जून को आये बिपराजाय तूफ़ान में ग्राम लोहरवाड़ा के मजरा धोलाभाटा में सबिता पत्नी सुरेश रेगर का मकान ढह गया था । जिसमे लकवाग्रस्त सबिता व उसका परिवार बाल बाल बचा ।
इस परिवार के अब कोई छत नहीं है तथा परिवार गरीब है जो मजदूरी पर आश्रित है । जिस पर लोहरवाड़ा के पूर्व सरपंच गोवर्धन सिंह राठौड़ रामपुरा ने
बारीश से ध्वस्त हुए मकान पर गरीब परिवार को सरकारी सहायता दिलाने के लिए आरटीडीसी चैयरमेन धर्मेंद्र राठौड़ और जिला कलेक्टर भारती दीक्षित से मुलाक़ात कर सहायता के लिए गुहार की । जिस पर धर्मेंद्र राठौड़ ने पीड़ित परिवार को आपदा प्रबंधन विभाग से एक लाख रूपये की सहायता राशी दिलवाने की घोषणा की एव जिला कलेक्टर को शीघ्र सहायता दिलवाने के निर्देश दिये ।


