DESH KI AAWAJ

देरांठू से एक माह पूर्व बच्ची सहित लापता हुई महिला हुई दस्तयाब

देरांठू से एक माह पूर्व बच्ची सहित लापता हुई महिला हुई दस्तयाब

ससुराल पक्ष ने खेत की रखवाली करने वाले एक युवक के खिलाफ कराई थी रिपोर्ट दर्ज

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद के निकटवर्ती ग्राम देरांठू से एक माह पूर्व 18 मई को एक विवाहिता पेट दर्द का बहाना बनाकर अजमेर सेटेलाइट अस्पताल मे दिखाने की कहकर अपनी 7 वर्षीय पुत्री को साथ लेकर गई थी जो वापस नहीं आई थी । जिस पर ससुराल पक्ष ने उसके पीहर फोन कर जानकारी ली पर वह पीहर नही पहुंची थी। तहकीकात करने पर पता चला कि उनके खेतो मे रखवाली करने वाला हेमराज बागरिया , निवासी झूपडिया का खेडा , संथाणा बिजयनगर उसे भगा ले गया । इस सम्बंध मे विवाहिता के पति ने 21 मई को उसके खिलाफ नसीराबाद सदर थाने मे रिपोर्ट दर्ज कराते हुए उसकी पत्नी व बच्ची को जान का खतरा बताते हुए शीघ्र कार्यवाही की मांग की थी। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी थी । पुलिस द्बारा की गई कार्यवाही व लोकेशन आदि इकट्ठा करते हुए युवक को युवती व बच्ची सहित दस्तयाब कर थाने मे लेकर आये । जहाँ युवक के खिलाफ कार्यवाही करते हुए युवती को उसके परिजनों के साथ भेज दिया व बच्ची को ससुराल पक्ष वाले ले गए ।

admin
Author: admin