DESH KI AAWAJ

नसीराबाद के खिलाड़ियो का लगातार शानदार प्रदर्शन जारी

नसीराबाद के खिलाड़ियो का लगातार शानदार प्रदर्शन जारी

, सब जूनियर टीम के 4 खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर उतरने के लिए सलेक्ट

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । अखिल भारतीय जांगिड़ महासभा विद्याधर नगर में 12 जून को आयोजित मल्लयुद्ध कुश्ती राज्य चैम्पियनशि (Grappling wrestling state championship) में प्रशिक्षक विनय मेहरा के नेत्रत्व में खिलाड़ियों ने फिर से कई पदक जीते । जिसमे 3 गोल्ड निकुंज बंसल , हितेश मेहरा एवं युवराज ने ,
1 सिल्वर : जिया ने
और 9 ब्रॉन्ज मेडल अनंत राज सिंह , आदित्य, प्रतीक, प्रिंस यादव, गोपाल यादव, विवेश, खुशवंत, सौरभ अग्रवाल , मयंक लक्ष्कार ने प्राप्त किए ।
गौरतलब है कि शहीद भगत सिंह एकेडमी के 4 खिलाड़ी हितेश मेहरा , निकुंज बंसल , युवराज मेहरा, एवं जिया अलग अलग वेट कैटेगरी में नेशनल चैंपियनशिप में सलेक्शन प्राप्त कर चुके है । कोच विनय मेहरा ने बताया कि जुलाई प्रथम सप्ताह में उत्तराखंड में आयोजित होने वाली नेशनल चैंपियनशिप के लिए चारों जूनियर खिलाड़ियों को तैयार किया जा रहा है । एकेडमी की तरफ से पहली बार जूनियर खिलाड़ी भी नेशनल में उतारे जा रहे है ।

admin
Author: admin