लाभार्थी को ई -केवाईसी सत्यापन करवाना जरूरी
पीएम -किसान योजना
लाभार्थी को ई -केवाईसी सत्यापन करवाना जरूरी
अजमेर । पीएम -किसान योजना के लाभार्थियों के लिए ई-केवाईसी कराना अनिवार्य किया गया है । ई-केवाईसी नही होने पर आगामी किस्त नही मिलेगी । इसके लिए भारत सरकार ने मोबाइल एप भी बनाया है । सहकारिता रजिस्ट्रार एवं नोडल अधिकारी (पीएम -किसान ) मेघराज सिह रतनू ने बताया कि एप के जरिए किसान चेहरे की पहचान तकनीक से ई- केवाईसी करा सकते है । पीएम-किसान योजना के लाभार्थियों को आगामी किश्त के लिए ई-केवाईसी , भूमि विवरण का पोर्टल पर अपलोड कराना , बैंक खाते को आधार से लिंक कराना एवं बैंक खाते को प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण के लिए सक्षम कराना अनिवार्य किया गया है । इस सम्बंध मे भारत सरकार ने निर्देश दिए है । किसानों को अपने बैंक खाते को आधार से लिंक करने एवं डीबीटी के लिए सक्षम करवाने के लिए इण्डिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक मे खाता खुलवाने की सुविधा दी गई है ।


