DESH KI AAWAJ

ऐतिहासिक तथ्यों से सवर रही है नसीराबाद डॉक्यूमेंट्री हम

ऐतिहासिक तथ्यों से सवर रही है नसीराबाद डॉक्यूमेंट्री हम

जल्द ही नसीराबाद का दौरा करेंगे फ़िल्म डायरेक्टर सुरेश मुदगल

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद शहर पर बन रही डॉक्यूमेंट्री का काम फिर से शुरू हुआ। डायरेक्टर मुदगल ने जानकारी देते हुए बताया कि कोरोना काल में बंद हुआ काम एक बार फिर से आरम्भ कर दिया गया है हमारी कोशिश है कि, नसीराबाद की छावनी से जुड़े ऐतिहासिक तथ्यो को शॉर्ट फिल्म में प्रस्तुत किया जाए। हमारा कार्य बड़ा ही जटिल होता गया है। इतिहास को सही रूप में दर्शाने के लिए लाइब्रेरी और उपलब्ध साक्ष्यों का आधार बनाया गया है। ये एक दस्तावेज स्वरूप में प्रस्तुत होगी। नसीराबाद निवासी और पत्रकारिता से जुड़े साथियों के सहयोग से ही फिल्म का कथानक अपना स्वरूप ले रहा है। स्थानीय विधायक का इस कार्य में पूर्ण सहयोग व मार्गदर्शन हमे मिला है।
उपरोक्त कथन है डाक्यूमेंटरी के साथ नसीराबाद पर शॉर्ट फिल्म बनाने वाले लेखक, निर्माता और निर्देशक सुरेश मुदगल ने दिव्यांग जगत से एक मुलाक़ात में बताया कि नसीराबाद का अपना जो महत्व है वो सर्व विदित है। फिर भी कुछ जानकारी है जो अभी तक परदे के पीछे छुपे रहस्य बने हुए है। इस शोध कार्य में सहायक निदेशक और कैमरा मैन राहुल वर्मा, पत्रकार उत्कर्ष मिश्र, संकलन तुषार मुदगल, विष्णु जिन्दल, पत्रकार दिलीप राय शर्मा, मनोज कुमार, बलराज यादव का विशेष योगदान रहा है। फिल्म का पोस्ट प्रोडक्सन का काम जयपुर के सारांश स्टूडियो में चल रहा है। इसी साल में इस फ़िल्म को फेस्टिवल में भी दिखाया जाएगा। आपको बता दे मुदगल बहुत जल्द नसीराबाद का दौरा करेंगे और सहयोगी राहुल वर्मा से चर्चा कर आगे की रूपरेखा तैयार करेंगे।

admin
Author: admin