DESH KI AAWAJ

नसीराबाद फुटबॉल क्लब ने मरहूम शादाय चिश्ती की स्मृति मे सार्वजनिक स्थलो पर लगवाई सीमेंट की ब्रेन्चे

नसीराबाद फुटबॉल क्लब ने मरहूम शादाय चिश्ती की स्मृति मे सार्वजनिक स्थलो पर लगवाई सीमेंट की ब्रेन्चे

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद फुटबॉल क्लब द्बारा आयोजित प्लड लाईट नाइट राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन स्व. प्रेम प्रकाश नागौरा द्बारा मरहूम शादाय चिश्ती की स्मृति मे करवाया गया था । साथ ही उनकी स्मृति मे क्लब द्वारा नसीराबाद के 8 सार्वजनिक स्थानों पर लोगों के बैठने के लिए सिमिन्ट की ब्रेन्चे लगवाकर नगर के नगरवासियों को समर्पित करी । जिसमे बस स्टैंड , राजकीय चिकित्सालय , डिग्गी स्थित चौपाटी , मिशन ग्राउण्ड , न्यायालय परिसर व फुलागंज गार्डन मे लगवाई गई । इस पुनीत कार्य मे क्लब के अध्यक्ष लक्ष्मण सिह सैनी , सचिव इरफान खान , सयुक्त सचिव शैलेन्द्र नागौरा , कोषाध्यक्ष अनिल प्रजापत , मैनेजर दिलिप परिहार , कोच नासिर पहलवान , शहीद फोजी , प्रभास फ्रेड्रिक , कानूनी सलाहकार नवाब कुरैशी , फीजियो जयन्त सिह रावत , सरक्षंक हाजी उमर दराज , हेमराज नागौरा , गोपाल बागडी , सुरेन्द्र नागौरा , डा. प्रेम प्रकाश बालोटिया सहित फुटबॉल क्लब के अन्य सदस्य उपस्थित थे ।

admin
Author: admin