नसीराबाद के रामसर रोड स्थित नृसिंह गौशाला की अब गाये भी सुनेगी भक्ति संगीत
नसीराबाद के रामसर रोड स्थित नृसिंह गौशाला की अब गाये भी सुनेगी भक्ति संगीत
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद के रामसर रोड स्थित श्री नृसिंह गौशाला में एक नवाचार किया गया । एडवोकेट संदीप अग्रवाल ने अपने जन्म दिवस के उपलक्ष में एक म्यूजिक सिस्टम गौशाला को भेंट किया था । आज वह म्यूजिक सिस्टम गौशाला में लगाया गया, जिसका उद्घाटन गौशाला के अध्यक्ष कन्हैया लाल सिंधी एवं ए एस बी स्टोन वर्ल्ड के प्रोपराइटर कुणाल बंसल ने किया । इस मौके पर गौशाला के पदाधिकारी तुषार सिंघल, मंदिर के पुजारी , गौशाला के कर्मचारी, मैनेजर , दिनेश गोयल, मनीष गोयल आदि लोग उपस्थित थे ।
संगीत से सबको प्यार होता है । संगीत मन को आकर्षित करता है तथा तनाव को कम करता है । संगीत इंसान को ही नहीं जानवरों को भी प्यारा होता है । क्योंकि ऐसा कहते हैं संगीत से गायों को आराम मिलता है और उन्हें सहज महसूस होता है । संगीत के कंपन से उनकी मांसपेशियों को आराम मिलता है तथा उनका तनाव कम होता है । धीमी गति का मधुर संगीत गायों को बहुत ही कर्णप्रिय होता है । जिसके कारण ऐसा वैज्ञानिक शोध भी पाया गया है कि गाय अधिक दूध भी देती है । इसी भाव को ध्यान में रखकर तथा नृसिंह गौशाला में भक्तिमय संगीत का वातावरण बना रहे, इसलिए एडवोकेट संदीप अग्रवाल ने यह नवाचार के रूप में म्यूजिक सिस्टम गौशाला को भेंट किया । आज जब म्यूजिक सिस्टम शुरू हुआ तो वास्तव में पूरी गौशाला परिसर में एक अलग ही वातावरण निर्मित हुआ जिसको देखकर गौशाला के कर्मचारी, पदाधिकारी तथा उपस्थित लोग बड़े प्रफुल्लित हुए । अब यह म्यूजिक सिस्टम गौशाला में फिट होने के बाद सुबह शाम द्ववारी के समय तथा दिन में भी चलता रहेगा, जिससे गौशाला में भक्तिमय संगीत का माहौल बना रहेगा ।


