नसीराबाद सदर थाना पुलिस की बडी कार्यवाही
ढाबो पर खडी स्लीपर बसो से सोने चांदी एंव नकदी चोरी करने वाली अन्तर्राष्ट्रीय गैग का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार
नसीराबाद सदर थाना पुलिस की बडी कार्यवाही
ढाबो पर खडी स्लीपर बसो से सोने चांदी एंव नकदी चोरी करने वाली अन्तर्राष्ट्रीय गैग का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार
कब्जे से 23 किलो चांदी जब्त
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । अजमेर जिले की नसीराबाद सदर थाना पुलिस ने 22 दिन पूर्व नसीराबाद के कोटा रोड हाईवे के बामणिया बालाजी चौराहे पर स्थित न्यू घूमर होटल पर रूकी ट्रेवल्स बस से 17 लाख रुपए कीमत की 23 किलो चांदी चोरी की वारदात का खुलासा करते हुऐ आरोपियों को गिरफ्तार कर माल जब्त किया है । वारदात में शामिल 4 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर चुराई गई 23 किलो चांदी बरामद कर ली।
गिरफ्तार आरोपियों मे ग्राम उखलदा, मनावर, धार मध्यप्रदेश निवासी असलम खान पुत्र अली खान, ग्राम खैरवा, मनावर, धार एमपी निवासी सैफ अली खान पुत्र गुलजार, ग्राम उखलदा, धार निवासी चांद पुत्र इसराईल और ग्राम भमौरी, धार निवासी सोहन हम्लावर उर्फ शेरू पुत्र पप्पूसिंह है। चुराई गई 23 किलो चांदी व वारदात में प्रयुक्त एक कार बरामद की गई।
मामला यह था
मामले के अनुसार गत 27 अप्रेल को जोधपुर निवासी ओमप्रकाश पुत्र सुखराम ने सदर थाना नसीराबाद में मामला दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि वह जोधपुर में सोने-चांदी के जेवरात बनाने व बेचने का काम करता है। कोटा के व्यापारी संदीप अग्रवाल और बूंदी के व्यापारी आकाश द्वारा उससे चांदी खरीदने की डिमांड की गई थी। जिस पर 25 अप्रेल को उसने अपने कर्मचारी अमरसिंह को 23 किलो 612 ग्राम फाइन प्योर चांदी देकर कोटा व बूंदी भेजा था। लेकिन कर्मचारी अमरसिंह द्वारा उक्त दोनों व्यापारियों को चांदी दिखाने के बाद भाव कम-ज्यादा होने के कारण सौदा नहीं हो सका। जिस पर कर्मचारी अमरसिंह 26 अप्रेल की रात्रि चांदी लेकर वापिस जोधपुर लौटा रहा था। परिवादी व्यापारी सोनी ने बताया अमरसिंह कोटा से लक्ष्मी ट्रेवल्स की बस में सवार हुआ था तथा रात्रि लगभग 2 बजे बस नसीराबाद कोटा रोड हाईवे के बामणिया बालाजी चौराहे पर स्थित न्यू घूमर रेस्टोरेंट पर रुकी थी। बस के रेस्टोरेंट पर रुकने के बाद कर्मचारी अमरसिंह चांदी से भरा बैग जिसमें उसके कपड़े भी को अपनी सीट पर छोड़ लघुशंका के लिए नीचे उतरा था। लघुशंका के बाद वह दोबारा बस में अपनी सीट पर लौटा तो उसने देखा कि सीट पर से चांदी से भरा बैग गायब है। जिस पर वह हक्का-बक्का रह गया और बस चालक व खलासी से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि दो युवक जो कि केकड़ी से अजमेर जाने के लिए सवार हुए थे उन्हें उन्होंने एक बैग ले जाते हुए देखा था। जिस पर अमरसिंह ने बस से नीचे उतरकर उक्त दोनों अज्ञात व्यक्तियों की तलाश की लेकिन उनका कहीं पता नहीं लगा। जिस पर अमर सिह ने नसीराबाद सदर थाना मे आकर अज्ञात चोरों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया । जिस पर पुलिस अधीक्षक चूनाराम जाट के आदेशों पर पुलिस उपाधीक्षक पूनम भरगड़ के निर्देशन में थाना प्रभारी महावीर प्रसाद मीणा के नेतृत्व में टीम गठित की थी।
वारदात का ऐसे किया खुलासा
वारदात का खुलासा करने हेतु गठित टीम ने वारदात स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे और स्लीपर बस के आने वाले मार्ग के लगभग 150 किलोमीटर तक सीसीटीवी कैमरों की गहनता जांच की तो एक बिना नंबरी सफेद रंग की संदिग्ध कार को चिन्हित किया जो कि वारदात के दिन ट्रेवल्स बस का लगातार पीछा कर रही थी । स्लीपर बस के रुकते ही कार भी साईड मे रुक गई थी । वारदात चोर गिरोह के सदस्य जो कि ट्रेवलर्स बस में सवार थे । चांदी से भरा बैग चुरा कर हाइवे किनारे खड़ी उक्त कार में सवार हुए । तथा कार वहां से फरार होकर पहले दिलवाडा की ओर जाकर , दिलवाडा पुलिया से वापस घूमकर कोटा चौराहे के नीचे स्थित पुलिया से निकलकर भीलवाड़ा की तरफ रवाना हो गई थी।
जिस पर पुलिस टीम ने नसीराबाद से रतलाम तक करीबन 400 किलोमीटर तक उक्त टोल व अन्य स्थानों पर लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर कार में सवार व्यक्तियों के हुलिए का पता लगा लगाकर जांच व मुखबिर तंत्र की सहायता से आरोपियों तक पंहुचने में कामयाबी हासिल कर आरोपियों को पकड कर नसीराबाद थाने पर लाई । वह पुलिस द्बारा सघन पूछताछ के बाद आरोपियों ने यह वारदात कबूल करते हुऐ माल की जानकारी दी । साथ ही पुछताछ मे आरोपियों से पुलिस ने विभिन्न थानों में सोना-चांदी चोरी के दर्ज मामलों में भी जानकारी लेते हुऐ आरोपियों ने अन्य वारदाते भी कबूल करी है ।
टीम में यह थे शामिल
थाना प्रभारी मीणा के नेतृत्व में गठित टीम में प्रोबेशन सब इंस्पेक्टर गिरिराज, हैड कॉन्स्टेबल श्रीराम, कॉन्स्टेबल जतन चौधरी, कॉन्स्टेबल अर्जुनलाल, कॉन्स्टेबल रवि, कॉन्स्टेबल सुरेश, कॉन्स्टेबल विश्वास, कॉन्स्टेबल कालूराम और साइबर सेल, अजमेर के रणवीरसिंह, अजीतसिंह, राजकुमार व आजाद शामिल थे।


