उपमहानिरीक्षक पुलिस अपराध शाखा राजस्थान जयपुर के द्वारा चलाये गये अभियान के दौरान करीबन 43 लाख रू की चोरी के प्रकरण मे वांछित अपराधी को नसीराबाद सदर थाना पुलिस किया गिरफ्तार
उपमहानिरीक्षक पुलिस अपराध शाखा राजस्थान जयपुर के द्वारा चलाये गये अभियान के दौरान करीबन 43 लाख रू की चोरी के प्रकरण मे वांछित अपराधी को नसीराबाद सदर थाना पुलिस किया गिरफ्तार
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद सदर थाने मे 5 फरवरी को मंशेगिरी पुत्र शिवराम गिरी (गोस्वामी) 26 साल निवासी वार्ड रामपुरा पुलिस थाना फुलबाग जिला भिवाडी हाल मैनेजर तिरुपती बालाजी लोजिस्टिक टास्पोर्ट राम फुल सिनेमा सब्जी मण्डी के पास भिवाडी ने अपने चालक जाकिर पुत्र दलपत मेव मुसलमान निवासी पलिकपुरा तुर्क तिजारा के साथ उपस्थित रिपोर्ट दर्ज कराई मे तिरुपती बालाजी लोजिस्टीगक में मुंशी का काम करता हूँ । कम्पनी की कंटेनर गाडी सुरत से लक्ष्मी फ्रेट कैरियर प्रा लि से कपड़ो के गठ्ठर भरकर अलवर के लिए लगभग 10-58 बजे शाम को रवाना हुई । डाईवर से सम्पर्क होता रहा था । डाईवर जाकिर गाडी को चला रहा था । 3 फरवरी को डाईवर से सम्पर्क करने के लिए फोन किया गया तो उसका मो नं 9887510927 व 7737395648 स्विच आ रहे थे । जिस पर जी पीएस से लोकेशन लेनी चाही तो जी पी एस भी 2 फरवरी की रात तकरीबन 10-40 पी एम से बन्द था । 3 फरवरी को हमने व्यक्तिगत स्तर पर खोजबीन की व नजदीकी थाना बगरु जयपुर से भी सम्पर्क किया । लेकिन कोई जानकारी नही मिली । 4 फरवरी को मोबाईल नं 7232877070 से जानकारी मिली की गाड़ी से एच आर 47 डी 7463 नसीराबाद से विजयनगर रोड पर रामदेव बाडमेर होटल पर खडी है व डाईवर अदबेहोशी व नशे की हालत में है ओर गाडी का माल चोरी हो चुका है। जिस पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण संख्या 43/ 2023 धारा 379,328,34 भादस 5 फरवरी मे दर्ज कर अनुसंधान डूगाराम सउनि के जिम्मे किया गया। जिस पर पुलिस अधीक्षक जिला अजमेर के निर्देशन में टीम का गठन किया गया । व इस दौरान तफ्तीश टोल प्लाजा हाईवे स्थित होटल ढाबे, एवं सदिग्ध स्थानो के आस पास के सीसीटीवी कैमरो मे फुटेज चैक किये गये । घटना के संबंध में तकनीकी विश्लेषण किया गया व मुखबीर मामूर किये गये । प्रकरण हाजा मे मुताबिक इत्तला मुखबीर खास के मुल्जिम को डिटेन कर मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ की गई । जिस पर मुल्जिम द्वारा प्रकरण में शरीक जुर्म होना कबूल किया । जिस पर मुल्जिम को गिरफ्तार किया गया । वही मुल्जिम से प्रकरण के माल मशरूखा के संबंध में अनुसंधान जारी है । जिसमे
गिरफ्तार शुदा मुल्जिम
आरीफ खान पुत्र ईनाम अली जाति मुसलमान (27 ) निवासी गांव गगवाना अजमेर वही
शाकीर 2 तफजुअल व अन्य शेष आरोपी भी गिरफ्तार ।
तरीका वारदात :- मुल्जिमान द्वारा योजनावद्ध तरीके से हाईवे पर ट्रक कंटेनर चालक को रुकवाकर कर कंटेनर में बैठकर यात्रा करना । यात्रा के दौरान वाहन चालक को पेय पदार्थ में नशीले पदार्थ पिलाकर चालक को अचेत कर ट्रक / कंटेनर से माल चोरी करना ।टीम का गठन चूनाराम जाट पुलिस अधीक्षक अजमेर के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अकलेश शर्मा व वृताधिकारी श्रीमति पूनम भरगड नसीराबाद के सुपरविजन में की गई । जिसमे नसीराबाद सदर थानाधिकारी महावीर मीणा , सहायक उपनिरीक्षक डूगाराम , साईबर सैल अजमेर से रणवीर सिंह , जगमाल सिह , रामबाबू , शकंर सिह , हेड कांस्टेबल साईबर सैल शकंर सिह , सीताराम , अजीतसिंह , राजकुमार ,स्पेशल टीम कास्टेबल सीताराम , आजाद अजमेर व कास्टेबल मंजीत सिंह , राजेन्द्र चन्देल नसीराबाद , कास्टेबल बाबूलाल मीणा , वीरेन्द्र लाँच , हेमराज पुलिस थाना मागंलियावास का सहयोग रहा ।


