DESH KI AAWAJ

झडवासा सरपंच ने दी अपने नागरिकों को महंगाई राहत शिविर की जानकारी

झडवासा सरपंच ने दी अपने नागरिकों को महंगाई राहत शिविर की जानकारी

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद उपखण्ड के गांव झड़वासा में सरपंच ने दी अपने नागरिकों को महंगाई राहत शिविर की जानकारी।
बुधवार को ग्राम पंचायत झड़वासा के सरपंच भँवर सिंह गौड ने झड़वासा में चल रहे मनरेगा कार्य स्थल बड़े तालाब की नम्बर 2 मोरी खुदाई व निर्माण व एनीकेट खुदाई पर झड़वासा के मनरेगा श्रमिकों को बताया की पंचायत झड़वासा में 23 वे 24 मई को महंगाई राहत शिविर लगेगा । जिसमें घरेलू बिजली सुविधा में 100 यूनिट फ्री, सामाजिक पेंशन लाभ, उज्ज्वला गैस योजना में 500 रुपये की राहत, दो गायों का बीमा, खाद्य सुरक्षा योजना का लाभ सहित अन्य योजनाओं का लाभ लेने के लिए उक्त शिविर में अपने जन आधार के साथ रजिस्ट्रेशन करवारकर राहत प्राप्त करनी है।
इस अवसर पर मेंट संजू भील, लाली भड़क, सांवर लाल खारोल, मनसुख जाट, जितेंद्र सेन, शैतान सिंह गौड ने भी सभी श्रमिकों को जानकारी देने मे सहयोग किया।

admin
Author: admin