DESH KI AAWAJ

अब स्कूलों में चहल पहल खत्म, सुने हुए विद्यालय

अब स्कूलों में चहल पहल खत्म, सुने हुए विद्यालय

उच्च प्राथमिक और प्राथमिक कक्षाओं के सभी बच्चे उतीर्ण

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद उपखण्ड के झड़वासा राजकीय उच्च माध्यमिक में बुधवार से बच्चों की छुट्टियां होने से अब सब विद्यालय हुए सुने हो गए ।
झड़वासा विद्यालय में प्राथमिक शिक्षा की परीक्षा प्रभारी अनिता जैन ने बताया झड़वासा विद्यालय में कक्षा 1 से 5 तक 275 बच्चों मे से 68 बच्चे जिनका 5 वीं बोर्ड के परीक्षा परिणाम आना बाकी है शेष 207 बच्चों में 120 छात्र और 87 छात्राएं जो उतीर्ण हो गए है । जिनको 3 मई को ही समग्र प्रगति प्रतिवेदन दे दिया गया है , शेष को बुधवार को दिए गए है।
और बताया की अब से उतीर्ण बच्चे घर पर अध्ययन करेंगे व विधालय द्बारा नए नामांकन हेतु अभियान चलेगा । जिससे ज्यादा से ज्यादा बच्चे राजकीय विद्यालय में भर्ती होकर अच्छी शिक्षा व राजकीय सुविधाओं का लाभ ले सके। इस अवसर पर वरिष्ठ शिक्षक महेश चंद कच्छावा, जेठी चौथवानी, रीता अग्निहोत्री व टीना सोनगरा आदि उपस्थित थी।

admin
Author: admin