DESH KI AAWAJ

अजमेर मे अब मीणा होगे संभागीय आयुक्त , दीक्षित होगी नई कलेक्टर

अजमेर मे अब मीणा होगे संभागीय आयुक्त , दीक्षित होगी नई कलेक्टर

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । सरकार ने अजमेर में प्रशासनिक फेरबदल कर दिया हैं। आईएएस की जारी तबादला सूची में संभागीय आयुक्त पद पर चौथी राम मीणा व डॉ. भारती दीक्षित को अजमेर कलक्टर लगाया गया है।
इस सूची में घोषित नए जिले ब्यावर में रोहिताश्व सिंह तोमर एवं केकड़ी में खजान सिंह को विशेषाधिकारी लगाया है। राजस्थान लोक सेवा आयोग के सचिव पद की जिम्मेदारी टीकम चन्द बोहरा और अजमेर विकास प्राधिकरण के आयुक्त पद की जिम्मेदारी गिरधर को दी है। भारती दीक्षित झालावाड़ कलेक्टर थीं। राजस्व मंडल सदस्य सी आर मीणा को संभागीय आयुक्त लगाया है।
अजमेर में रहेंगे अंशदीप
अजमेर कलक्टर अंश दीप का तबादला हो गया है। लेकिन महानिरीक्षक पंजीयन एवं मुद्राक विभाग पर अजमेर में ही लगाया है।
अजमेर में रह चुके मीणा
नवनियुक्त संभागीय आयुक्त सीआर मीणा अजमेर में विभिन्न पदों पर रह चुके हैं। जिसमें जिला परिषद मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी, एडीएम सिटी, एडीएम प्रशासन, अतिरिक्त संभागीय आयुक्त एवं राजस्व मण्डल सदस्य रह चुके हैं।

admin
Author: admin