देरांठू स्थित महात्मा गांधी (अग्रेंजी माध्यम) विधालय मे विश्व पर्यावरण जागरूकता जीवन शैली कार्यक्रम किया आयोजित
देरांठू स्थित महात्मा गांधी (अग्रेंजी माध्यम) विधालय मे विश्व पर्यावरण जागरूकता जीवन शैली कार्यक्रम किया आयोजित
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद के निकटवर्ती ग्राम देरांठू के महात्मा गांधी (अंग्रेजी माध्यम) राजकीय विद्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में शिक्षा विभाग राजस्थान सरकार की ओर से पर्यावरण जागरूकता हेतु मेरी जीवन शैली कार्यक्रम के अंतर्गत रैली का आयोजन किया गया । प्रधानाचार्य अनिल गोयल ने बताया कि शिक्षा विभाग राजस्थान सरकार द्वारा आयोजित पर्यावरण जागरूकता की दिशा में मेरी जीवन शैली कार्यक्रम के अंतर्गत स्थानीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा एवं समस्त स्टाफ द्वारा रैली का आयोजन किया गया एवं पेड़ पौधों को पानी पिलाया गया एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।


