DESH KI AAWAJ

जन संघर्ष पद यात्रा की सफलता के लिए कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने बांटे पीले चावल

जन संघर्ष पद यात्रा की सफलता के लिए कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने बांटे पीले चावल

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद उपखण्ड में 11 मई से शुरू होने वाली जन संघर्ष पद यात्रा को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं ने पूरे उपखण्ड के गांव गांव में पीले चावल बांटे और घर घर सम्पर्क कर इस यात्रा को सफल बनाने के लिए न्योता दिया।
बुधवार को नसीराबाद विधानसभा क्षेत्र मे कार्यकर्ताओं ने 11 मई 2023 से पूर्व उप मुख्य मंत्री व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट के नेतृत्व में भ्रष्टाचार व पेपर लीक के प्रकरण की जाँच की माँग के आव्हान को लेकर की जा रही 125 किलोमीटर 5 दिवसीय पद यात्रा को सफल बनाने के लिए झड़वासा कस्बे में पीले चावल बांटकर इस जन अभियान में शामिल हो कर सफल बनाने की अपील की । इस अवसर पर समर्थकों में काफी उत्साह और जोश नजर आ रहा था।
कार्यकर्ताओं द्वारा समर्थकों को बताया गया की यात्रा से पूर्व जयपुर रोड़ घुघरा में आमसभा आयोजित की जाएगी । 5 दिवसीय इस 125 किलोमीटर की पदयात्रा में सचिन पायलट 25 किलोमीटर रोज यात्रा करेंगे । जिसमे हजारों कार्यकर्ता इस भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम में भाग लेंगे।
इस मौके पर युवा नेता हरेन्द्र सिंह, राहुल गुर्जर, शिवराज गुर्जर, महावीर गुर्जर, देवराज आदि उपस्थित थे।

admin
Author: admin