वैष्णव समाज का सामुहिक विवाह सम्मेलन पुष्कर मे हुआ आयोजित
वैष्णव समाज का सामुहिक विवाह सम्मेलन पुष्कर मे हुआ आयोजित
15 जोडे बन्धे परिणय सूत्र मे
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर। अखिल भारतीय वैष्णव ब्राह्मण मन्दिर समिति पुष्कर के तत्वावधान मे 11 वाँ सामूहिक विवाह सम्मेलन , वैष्णव धर्मशाला पुष्कर मे शुक्रवार को आयोजित हुआ । समिति सचिव मुकेश वैष्णव जाटली ने बताया कि सम्मेलन मे 15 जौडे परिणय सूत्र मे बन्धे । जिसके अन्तर्गत वर वधुपक्ष का आगमन प्रातः 6 बजे होने के साथ निकासी व शौभायात्रा प्रातः 8.30 बजे गाजे बाजे के साथ निकाली गई । शौभायात्रा विवाह स्थल पर पहुचने के पश्चात तौरण व वरमाला की रस्म पूरी की गई । पाणिग्रहण संस्कार गायत्री परिवार से जुडे रामनिवास जी वैष्णव इन्जीनियर व गायत्री परिवार के सदस्यों द्बारा सानन्द सम्पन्न करवाया गया । वही पाणिग्रहण संस्कार के पश्चात आशिर्वाद व अतिथि सत्कार एंव विदाई समारोह आयोजित हुआ । सभी समाज बन्धुओं ने स्वरुचि भोज ग्रहण किया । समिति द्बारा वधु को सोने का टीकला , कान के टाप्स , नाक का काटा , चांदी मे पायजेब , बिछुडिया , अगुठी , छीक चोथ व बरी बैस , सासु छाबडा बेस , पंलग , गददा , तकिया, रजाई , अलमारी , सिलाई मशीन , पखा , स्टील बर्तन (21) नग , 2 कुर्सी के साथ कन्यादान मे आये अन्य उपहार भी भेट स्वरूप प्रदान किये । आयोजक समिति के संयोजक श्यामसुंदर वैष्णव ने बताया कि सम्मेलन मे सांसद भागीरथ चौधरी मुख्य अतिथि रहे । वही सत्यनारायण रामावत , रामनिवास वैष्णव इन्जीनियर , रामस्वरूप वैष्णव सराधना , डी सी वी किरण रुपनगढ , श्री मति गायत्री देवी वैष्णव बूंदी , पालिकाध्यक्ष कमल पाठक पुष्कर , भगवान वैष्णव उदयपुर , गजानंद अग्रावत पूर्व अध्यक्ष ,पूसादास भावानन्दी , रघुनाथ वैष्णव चुरली , अरुण वैष्णव ( एडवोकेट ) , रतनलाल भावानन्दी , प्रदीप बैरागी , प्रेमदास शौभावत ब्यावर , राधेश्याम वैष्णव नसीराबाद सहित कई विशिष्ट अतिथि व सैकडो की संख्या मे समाज बन्धु उपस्थित रहे । मन्दिर समिति अध्यक्ष मदनलाल अग्रावत भोजपुर, दूदू ने कार्यक्रम मे पधारे सभी समाज बन्धुओं का आभार व्यक्त किया ।


