नसीराबाद मे दिनदहाड़े दुकान पर जूस लेने गये युवक पर दुकानदार के पुत्र ने किया चाकू से हमला
नसीराबाद मे दिनदहाड़े दुकान पर जूस लेने गये युवक पर दुकानदार के पुत्र ने किया चाकू से हमला
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद मे दिन दहाड़े एक युवक पर चाकू से हुआ हमला । घायल युवक को परिजनों ने कराया चिकित्सालय मे भर्ती। नसीराबाद के सदर बाजार मे सैलून की दुकान चलाने वाला भरत सैन मोतीलाल चोक स्थित रामा जूस वाले की दुकान पर जूस लेने गया । जूस देते समय जूस मे मक्खी नजर आने पर उसने जूस दुसरा देने की बात दुकानदार को कही । जिस पर रामा जूस वाले का लडका हाथापाई पर उतर आया व दुकान मे से चाकू निकाल कर ताबड तोड हमला कर भाग गया । सूचना पर पहुंचे परिजनो ने घायल व लहुलुहान हो चुके भरत को चिकित्सालय मे भर्ती कराया । हमले की सूचना पर व रिपोर्ट पर पहुंची पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी ।


