भटियाणी मे चल रही नौ दिवसीय महाशिवपुराण कथा का समापन , पूर्णावती के पश्चात हुआ ब्रम्ह भोज
भटियाणी मे चल रही नौ दिवसीय महाशिवपुराण कथा का समापन , पूर्णावती के पश्चात हुआ ब्रम्ह भोज
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद क्षेत्र के निकटवर्ती ग्राम भटियानी में नौ दिवसीय महाशिवपुराण कथा का धार्मिक कार्यक्रम के साथ रविवार को समापन हुआ। आयोजकों ने बताया कि कथा समापन पर यज्ञ हवन किया गया । जिसने 101जोड़ों ने हवन में आहुतियां दी। कथा समापन के अवसर पर पुष्कर पीठ के सभी साधु संत आए , उनको उनकी परम्परा अनुसार भेट दी गई । इस अवसर पर पुष्कर मंडल अध्यक्ष बालक दास महाराज के सानिध्य में खेड़ी के बाला जी महाराज के महन्त की गद्दी रामकृष्ण दास महाराज को सोपी गई । जिस पर सभी ग्राम वासियों द्वारा महाराज को महन्त की पदवी मिलने पर शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया । इस अवसर पर कथा के समापन में कथावाचक रामबालक दास ने बताया कि हिंदू धर्म में सबसे बड़ा धर्म मात पिता की सेवा और गौ माता की सेवा यह सबसे बड़ा पुण्य का काम है बताया । इस मौके पर श्रद्धालुओं ने शंकर भगवान के जयकारों से कथा स्थल को गुंजायमान कर दिया । कथा की पूर्णाहुति पर आये पुष्कर मंडल के सभी साधु , संत , योगी , नागा साधु के साथ आये सभी संतो को ग्राम वासियों द्वारा भेंट दी गई । इस मौके पर बालाजी कमेटी सदस्य सहित एडवोकेट हंसराज चौधरी, मोतीलाल गियाड़, दयाल राम गुर्जर, ओम प्रकाश गुर्जर , कालूराम यादव, धर्मराज चौधरी वार्ड पंच, सत्यनारायण गुर्जर वार्ड पंच , पंचायत समिति सदस्य हनुमान खटीक ,हगाम गियाड, चौधरी, रामचंद्र गियाड़, शिवरतन चौधरी,सुरेश खटीक, किशोर यादव, राम सिंह दरोगा, कालूराम जाट, कैलाश दगोलिया, जगदीश कारवाल, मिट्ठू बेरवा, कमाल पिनारा, मंगलाराम गुर्जर, सुनील गियाड, तेजू पटेल, सुरेश चोयल, रामधन चोयल, द्वारका वैष्णव, घीसालाल वैष्णव, मोतीलाल प्रजापत, रामकिशन खटीक, रामकिशन बेरवा, नंदन जाट, पवन दरोगा, गोवर्धन प्रजापत, कैलाश सेन, आदि मौजूद रहे।


