DESH KI AAWAJ

नसीराबाद नगरपालिका के अम्बेडकर भवन में महंगाई राहत शिविर के स्थायी शिविर का शुभारम्भ कार्यक्रम हुआ आयोजित

नसीराबाद नगरपालिका के अम्बेडकर भवन में महंगाई राहत शिविर के स्थायी शिविर का शुभारम्भ कार्यक्रम हुआ आयोजित

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नगरपालिका नसीराबाद के हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित अम्बेडकर भवन में महंगाई राहत शिविर के स्थायी शिविर का शुभारम्भ कार्यक्रम सोमवार को आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक महेन्द्रसिंह गुर्जर, नगरपालिका अध्यक्ष अनिता मित्तल, उपाध्यक्ष शम्भू साहू एवं तहसीलदार हितेश चौधरी की उपस्थिति में शिविर स्थल का फीता काटकर शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम के पूर्व अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलन, माल्यार्पण, पुष्प अर्पण कर कार्यक्रम का विधिवत् शुभारम्भ किया गया। अधिशासी अधिकारी द्वारा मंचासीन अतिथियों का परिचय करवाते हुए नगरपालिका मण्डल की ओर से माला एवं साफा पहनाकर स्वागत किया गया। तहसीलदार हितेश चौधरी द्वारा अपने उद्बोधन में बताया गया कि राज्य सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2023-24 अन्तर्गत की गयी बजट घोषणाओं की क्रियान्विति के लिये महंगाई राहत शिविर आयोजित किये जा रहे है। इन राहत शिविरों के माध्यम से 10 प्रकार की योजनाओं का लाभ आम जनता को मिलना है। यह कैम्प 30 जून तक वार्ड अनुसार, ग्राम पंचायत अनुसार आयोजित किये जा रहे है। 5 स्थायी कैम्पों में 3 शहरी क्षेत्र में अम्बेडकर भवन, रोडवेज बस स्टेण्ड एवं राजकीय नेताजी उ.प्रा- विद्यालय में आयेाजित किये जा रहे है। 2 स्थायी कैम्प ग्रामीण क्षेत्रों में श्रीनगर एवं रामसर में आयोजित किये जा रहे है।
पूर्व विधायक महेन्द्रसिंह गुर्जर द्वारा अपने उद्बोधन में बताया गया कि राज्य के लोकप्रिय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा सदैव आमजन की भलाई ही सोची गयी है। इन राहत शिविरों के माध्यम से भी मुख्यमंत्री जी राज्य की जनता के दुःख दर्द को दूर करना चाहते है एवं महंगाई से राहत प्रदान करना चाहते है। उन्होने नसीराबाद की जनता से अपील की कि अधिक से अधिक संख्या विभिन्न योजनाओं में पंजीयन करवाकर महंगाई से राहत प्राप्त करें। योजना में राजस्थान का कोई भी नागरिक किसी भी स्थान से पंजीयन करवाकर योजना का लाभ प्राप्त कर सकता है।
नगरपालिका अध्यक्ष अनिता मित्तल द्वारा अपने उद्बोधन में बताया गया कि 10 प्रकार की योजनाओं यथा मुख्यमंत्री गैस सिलेण्डर योजना, मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना (घरेलु उपभोक्ता 100 युनिट प्रति माह), मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना (कृषि उपभोक्ता 2000 युनिट प्रति माह), मुख्यमंत्री निःशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना, महात्मा गांधी ग्रामीण रोजगार गांरटी योजना, इन्दिरा गाँधी शहरी रोजगार गारंटी योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना – न्यूनतम 1000 रुपये पेंशन प्रति माह, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना एवं मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना के लिये जन आधार कार्ड, बिजली बिल, गैस डायरी, पीपीओ संख्या आदि के माध्यम से कैम्प में मौके पर ही रजिस्ट्रेशन किया जाकर जनता को लाभान्वित किया जा रहा है। अतः आमजन अधिक से अधिक महंगाई राहत शिविरों का लाभ उठायें।
अधिशासी अधिकारी द्वारा अवगत करवाया गया कि नगरपालिका द्वारा अम्बेडकर भवन एवं रोडवेज बस स्टेण्ड में आज कैम्प शुरु किया गया है। आगामी दिनों में संवेदक से स्टाफ की उपलब्धता होने पर राजकीय नेताजी उ.प्रा. विद्यालय में भी कैम्प शुरु कर दिया जायेंगा।
महंगाई राहत शिविर के स्थायी शिविर के शुभारम्भ कार्यक्रम में व्यापारिक रा.उ.मा. विद्यालय के प्रधानाचार्य युसुफ खान, जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य गिरि राज मेवाड़, महात्मा गांधी रा.उ.प्रा. विद्यालय के प्रधानाचार्य गुमानसिंह जादौन, पार्षद अंकुश चौधरी, महेन्द्र डाबी, दीपक साहू, छगनलाल जाट, ऋटुका सोनी, ललित गोविन्दानी, संदीप कुमार, प्रशान्त मेहरा, छगनलाल जाट, सुभाष सांखला, राम अवतार वर्मा, ध्यानदास, हरिराम सैनी, नवीन रियाड, उपदेश शर्मा, अक्षय सोनी, पूजा गुर्जर, आकाश घुस्सर एवं आमजन की भागीदारी रही। कार्यक्रम के अन्त में उपाध्यक्ष शम्भू साहू द्वारा पधारे हुए अतिथिगण, आमजन, उपखण्ड एवं पुलिस प्रशासन, प्रिंट एवं इलेक्ट्रोनिक मीडिया समूह का आभार व्यक्त किया गया।

admin
Author: admin