महंगाई राहत कैंप के संबंध में बैठक अजमेर ग्रामीण पंचायत समिति कार्यालय मे हुई आयोजित
महंगाई राहत कैंप के संबंध में बैठक अजमेर ग्रामीण पंचायत समिति कार्यालय मे हुई आयोजित
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । महंगाई राहत कैंप तथा प्रशासन गांव के संग अभियान के संबंध में उपखंड अधिकारी सुश्री शिवाक्षी खांडल की अध्यक्षता में अजमेर ग्रामीण पंचायत समिति कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। इसमें समस्त ग्राम पंचायतों के सरपंच तथा ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों के साथ शिविर में होने वाले कार्यों के संबंध में चर्चा की गई। उपस्थित सभी सरपंचों को संबंधित ग्राम पंचायत में अधिक से अधिक आमजन को राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं से लाभान्वित करवाने के लिए कहा गया। बैठक में तहसीलदार श्रीमती प्रीति चौहान, विकास अधिकारी विजय सिंह तथा ब्लॉक स्तर के अधिकारी उपस्थित थे।


