DESH KI AAWAJ

रामपुरा धाम पर श्रीयादे मंदिर मूर्ति स्थापना की प्रथम वर्षगांठ के साथ 3 मई को होगा तुलसी विवाह समारोह

रामपुरा धाम पर श्रीयादे मंदिर मूर्ति स्थापना की प्रथम वर्षगांठ के साथ 3 मई को होगा तुलसी विवाह समारोह

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद क्षेत्र के ऐतिहासिक धार्मिक स्थल ग्राम रामपुरा धाम में यादे माता कि मूर्ति स्थापना की प्रथम वर्षगांठ पर तुलसी विवाह समारोह का आयोजन के निमंत्रण कार्ड सोमवार को माधोपुरा के दक्ष प्रजापति समाज को गादीपति रतन लाल महाराज द्वारा दिए गया।
दक्ष प्रजापति समाज सेवा समिति एवं समस्त कार्यकारिणी के अध्यक्ष बीजाराम प्रजापति ने बताया कि वीर तेजाजी धाम रामपुरा में श्रीयादे मंदिर मूर्ति स्थापना की प्रथम वर्षगांठ पर मंदिर में तुलसी जी का विवाह श्री शालिग्राम जी (चारभुजा जी महाराज) के साथ आयोजन किया जा रहा है । इस कार्यक्रम के तहत बैशाख सुदी गुरुवार 27 अप्रैल को लग्न पत्रिका, बैशाख सुदी 9,शनिवार 29 अप्रैल को विनायक स्थापना, वैशाख सुदी 12 मंगलवार 2 मई को भजन संध्या का कार्यक्रम रखा गया है । जिसमे वैशाख सुदी 13 बुधवार 3 मई को बारात का स्वागत , वैशाख सुदी 13 बुधवार 3 मई को पाणिग्रहण संस्कार प्रातः 11:15 बजे होगा ।
2 बजे प्रीतिभोज रहेगा। इस अवसर पर मंदिर निर्माण कमेटी के अध्यक्ष गोपाल मारवाड़ा , महादेव प्रजापत गणेशपुरा , छितर प्रजापत चांदमा ने मिलकर ग्राम माधोपुरा में गुलाब प्रजापत, ओमप्रकाश प्रजापत, रंग लाल प्रजापत ,प्रभु प्रजापत ,पप्पू प्रजापत, मंगलाराम प्रजापत सहित समस्त प्रजापतियो को विवाह का निमंत्रण कार्ड दिया ।

admin
Author: admin