झड़वासा सहित कई गावों में हुआ ड्रोन सर्वे
झड़वासा सहित कई गावों में हुआ ड्रोन सर्वे
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद उपखण्ड के झड़वासा कस्बे में हुआ ड्रोन सर्वे।
मंगलवार को ग्राम पंचायत झड़वासा में स्वामित्व योजना अंतर्गत सीमा ज्ञान व आबादी भूमि चिन्हित कर ड्रोन सर्वे किया गया । सरपंच भँवर सिंह गौड ने बताया की राष्ट्रीय पंचायत दिवस 24 अप्रेल 2020 के अवसर पर भारत सरकार द्वारा स्वामित्व योजना शुरू की गई थी । सरकार द्वारा ग्रामीण अर्थ व्यवस्था और समाज पर दूरगामी प्रभाव को देखते हुए इस योजना का क्रियान्वन विभाग व राजस्व विभाग संयुक्त प्रयासों सभी गावों में यह ड्रोन सर्वे किया जा रहा है।
ताकी गावों में डिजिटल को बढ़ावा मिले व आबादी क्षेत्र पर ग्रामीणों अपनी सम्पति का स्वामित्व मिल सके । जिससे ग्रामीणों को आवासीय कार्ड व पट्टे मिल सके, सर्वे पश्चात मानचित्र तैयार होने पर तय प्रावधानों के तहत सम्बंधित व्यक्ति को पट्टा भी वितरण किया जाएगा।
सर्वे ऑफ इंडिया के ड्रोन सर्वे अधिकारी प्रवीण वर्मा ने बताया की मंगवार को झड़वासा सहित बारा पत्थर, मावसिया, मोराझड़ी, लोहरवाड़ा, फ़ारकिया, राजोशी, खापरी की डांग व नया गांव में भी सर्वे किया। इस मौके पर सहायक विकास अधिकारी नन्दकिशोर कुमावत, ग्राम विकास अधिकारी मेनका टेकवानी, पंचायत सहायक सुमन, मनसुख जाट, सांवर लाल खारोल व ओम प्रकाश पारीक उपस्थित थे।


