DESH KI AAWAJ

पंचायती राज मंत्रालयिक कर्मचारी संगठन उप शाखा समिति श्री नगर ने अपनी मांगों के सम्बंध मे उपखण्ड अधिकारी को सौपा ज्ञापन

पंचायती राज मंत्रालयिक कर्मचारी संगठन उप शाखा समिति श्री नगर ने अपनी मांगों के सम्बंध मे उपखण्ड अधिकारी को सौपा ज्ञापन

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । राजस्थान राज्य मंत्रालयिक कर्मचारी महासंघ एवं पंचायती राज मंत्रालयिक कर्मचारी संगठन उप शाखा पंचायत समिति श्री नगर , अजमेर ने अपनी मांगों के सम्बंध मे मुख्यमंत्री के नाम उपखण्ड अधिकारी नसीराबाद अंशुल आमेरिका को ज्ञापन सौंपा । ज्ञापन मे बताया कि 14 सितम्बर2021 को राज्य सरकार एंव महासंघ के साथ हुऐ लिखित समझोते की पूर्ण पालना नही होने एवं 3 फरवरी को बजट पूर्व ध्यानाकर्षण महारैली के माध्यम से मंत्रालयिक कर्मचारियों की पीडा से अवगत कराने के बाबजूद महासंघ की महत्वपूर्ण वित्तीय मांगो को बजट घोषणाओं मे भी अपेक्षित रखने से कर्मचारी महासंघ क्षुब्ध है । जिस पर महासंघ के आह्वान पर 10 अप्रैल से सभी पंचायती राज मंत्रालयिक कर्मचारी अनिश्चित कालीन सामूहिक अवकाश पर रहते हुए 17 अप्रैल को जयपुर मे आयोजित महापडाव मे सम्मिलित होगे । नसीराबाद उपखण्ड पर ज्ञापन देते समय पंचायत राज कर्मचारी महेन्द्र कुमार सैन , शकंरलाल मेघवंशी , महेन्द्र कुमार गुर्जर , शैतान माली , नन्दकिशोर , अमित चावरिया , बलवन्त सिह , हेमराज , नन्दराम , तारा घोसल्या , आशिष आदि उपस्थित थे ।

admin
Author: admin