अखिल भारतीय जागिंड ब्राह्मण महासभा नसीराबाद की बैठक हुई आयोजित
अखिल भारतीय जागिंड ब्राह्मण महासभा नसीराबाद की बैठक हुई आयोजित
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा नसीराबाद की बैठक रविवार को गांधी चोक स्थित जागिंड भवन में ब्रजमोहन राजोतिया की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई । बैठक में सर्वप्रथम ब्रजमोहन राजोतिया व कपिल उबाणा नसीराबाद को शाखा सभा के संरक्षक व बालकिशन धाराणिया नसीराबाद व रामकिशन खंडेलवाल नांदला को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया व सभी का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया । वही मार्गदर्शक के तोर पर आये अराई शाखा सभा के पूर्व अध्यक्ष नाथुलाल सीदड का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया । बैठक में पूर्व शाखा सभा अध्यक्ष शिवराज चिताणिया व कार्यकारिणी से चार्ज लिया गया । वही तहसील स्तर पर जनगणना 27-4-2023 तक करके जिला सभा को जनगणना बुके जमा कराने समाज के जो रुपए बैंक में जमा है , उसका जो खाता बन्द हो चुका है उसको चालु करवाने वह उसकी जिम्मेदारी शाखा सभा संरक्षक महावीर प्रसाद करेल , उपाध्यक्ष बालकिशन धाराणिया व मंत्री ओमप्रकाश खण्डेलवाल को दी गई है उसकी कार्यवाही की जानकारी वो आगामी मीटिंग 17-4-2023 को देंगे का निर्णय लिया गया । साथ ही छात्रावास हेतु जमीन आवंटित करवाने के लिए सभी कार्यकारिणी सदस्यों को जिम्मेदारी दी कि वे अपने स्तर पर जगह की जानकारी उपलब्ध करा कर आगामी मीटिंग में देंगे जो जगह सही लोकेशन में होगी उसकी उस ग्राम पंचायत के सरपंच महोदय से सम्पर्क कर राज्य सरकार से आवंटित करवाने की कार्रवाई की जायेगी।
बैठक मे ब्रजमोहन राजोतिया, कपिल उबाणा, बालकिशन धाराणिया, रामकिशन खंडेलवाल, रामस्वरूप निशान, महावीर प्रसाद करेल, शिवराज चिताणिया , बाबूलाल सीदड, रामप्रसाद चुयल, गोपाल
डायलवाल, दामोदर धाराणिया , योगेश डायलवाल, महेश धाराणिया व शाखा सभा के सदस्य उपस्थित थे। बैठक का संचालन मंत्री ओमप्रकाश खण्डेलवाल ने किया । अंतः में तहसील शाखा सभा अध्यक्ष रमेश चन्द सीलक ने सभी का आभार व्यक्त किया गया।


