DESH KI AAWAJ

11 हिस्ट्रीशीटर स्थाई वारंटी को किया गिरफ्तार

11 हिस्ट्रीशीटर स्थाई वारंटी को किया गिरफ्तार

सराना पुलिस की बड़ी कार्रवाई

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । अजमेर जिले के सराना थाना पुलिस ने 11 हिस्ट्रीशीटर स्थाई वारंटी को रविवार को गिरफ्तार कर न्यायालय मे पेश किया ।
सराना थाना अधिकारी मोतीलाल शर्मा ने बताया की पुलिस अधीक्षक चुनाराम जाट आई.पी.एस. के निर्देश अनुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक घनश्याम शर्मा केकड़ी व खींव सिंह व्रताधिकारी व्रत केकड़ी, अजमेर के निर्देश में पुलिस थाना सराना उप निरीक्षक मोतीलाल शर्मा के नेतृत्व में टीमों का गठन कर अपराधियों की गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु वांछित अपराधियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की गई। जिसमे हिस्ट्रीशीटर , स्थाई गिरफ्तारी, वारण्टी, गिरफ्तारी वारण्टी 11 को गिरफ्तार किया । जिसको रविवार को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।
स्थाई वारंटी फरियाद पुत्र छोटू खां जाति मुसलमान उम्र 45 साल निवासी टाटोटी, गिरफ्तारी वारंटी रामदेव पुत्र रमेश भी उम्र 30 साल निवासी नयागांव पीपरोली, रामकरण पुत्र मदन लाल गुर्जर निवासी केसरपुरा , गोगराज पुत्र हगामा बेरवा उम्र 33 साल निवासी कोटडी , गिरफ्तारी हिस्ट्रीशीटर राधाकिशन पुत्र गंगाराम गुर्जर उम्र 35 साल निवासी किटाप, गोपाल सिंह पुत्र भोपाल सिंह राजपूत उम्र 65 साल निवासी पीपरोली, विजेंद्र सिंह पुत्र शंकर सिंह राजपूत उम्र 43 साल निवासी पीपरोली, नवल सिंह पुत्र खुमान सिंह राजपूत उम्र 48 साल निवासी टाटोटी, हिम्मत सिंह पुत्र गोपाल सिंह राजपूत उम्र 36 साल निवासी शेरगढ़, महावीर पुत्र रामकिशन कीर उम्र 45 साल निवासी सराना, रामचंद्र दत्तक पुत्र रामकरण पुत्र भागू गुर्जर 42 साल निवासी पीपरोली,
को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया।
कार्यवाही में सम्मिलित टीम मे थानाधिकारी मोतीलाल शर्मा , हेड कांस्टेबल शिवचरण, सौदान लाल, कांस्टेबल शिव प्रकाश, संजीव, अजय ,रणजोध, सुरेंद्र चालक ,सुनीता, दीपक ,राजू सिंह, सांवरलाल मौजूद रहे।

admin
Author: admin