DESH KI AAWAJ

राज्यपाल व मुख्यमंत्री गहलोत से 5 सूत्री मांगों को लेकर करेंगे मुलाक़ात

राठौड़ बनेवडा से साईकिल यात्रा से जायेंगे जयपुर

राज्यपाल व मुख्यमंत्री गहलोत से 5 सूत्री मांगों को लेकर करेंगे मुलाक़ात

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत

अजमेर । नसीराबाद के निकटवर्ती ग्राम पंचायत बाघसुरी के ग्राम बनेवडा संघर्ष समिति के सदस्य जितेन्द्र सिंह राठौड़ 2 अप्रेल रविवार को प्रातः 10 बजे साईकिल से बनेवडा से जयपुर कूच करेंगे । जहाँ राठौड़ साईकिल यात्रा कर जयपुर पहुंचकर राज्यपाल व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से 5 सूत्री मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपेंगे । राठौड़ ने बताया कि ग्राम बनेवडा मे व्याप्त समस्याओं की नीचे से लेकर ऊपर तक के अधिकारियों शिकायत व समस्याओं से अवगत करवाने व यहा तक करीब छ दिन तक समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन करने के बावजूद भी समस्याओं पर अधिकारी आंखे मूंद कर बैठे है । वही समस्याओं के समाधान की शिकायत करने पर टालमटोल कर ध्यान नहीं देने से परेशान सामाजिक कार्यकर्ता व बनेवडा संघर्ष समिति सदस्य जितेन्द्र सिंह राठौड़ 2 अप्रेल रविवार को साईकिल पर यात्रा निकालकर जयपुर पहुंचकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व राज्यपाल महोदय से ग्राम बनेवडा व ग्राम पंचायत बाघसुरी की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराकर शीघ्र समस्याओं से निजात दिलाने की मांग करेंगे ।

admin
Author: admin