नवरात्रि पर्व पर रेगरान समाज नसीराबाद ने ढोल बाजो के साथ निकाली शोभायात्रा
नवरात्रि पर्व पर रेगरान समाज नसीराबाद ने ढोल बाजो के साथ निकाली शोभायात्रा
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद के रेगरान समाज द्बारा हर वर्ष की इस वर्ष भी राष्ट्रीय राजमार्ग के निकट बारा पत्थर गांव खसरा 21 पर स्थित सैकडो वर्ष पुराने प्राचीन काली माता मन्दिर तक गाजे बाजो के शोभायात्रा व जूलूस निकाला । जो नसीराबाद के गाडी मोहल्ला से होकर राताखेडा के पास हाईवे स्थित काली माता रानी मन्दिर पहुंचा । जूलूस मे सभी समाज बन्धु नाचते माते के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे । मन्दिर पर पहुचने के पश्चात सभी समाज बन्धुओं द्वारा गाजे बाजे के साथ मां कालिका मन्दिर में झंडा चढाया । इसके पश्चात आयोजित प्रसादी मे सभी समाज बन्धुओं ने प्रसाद ग्रहण किया । इस कार्यक्रम मे नसीराबाद पुलिस सिटी थाना के कॉन्स्टेबल, 10 गांव की संस्था, एवं समाज की महिला और बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया ।


