परशुराम जन्मोत्सव को लेकर, सर्व ब्राह्मण महा सभा की विशेष बैठक नसीराबाद मे हुई आयोजित
परशुराम जन्मोत्सव को लेकर, सर्व ब्राह्मण महा सभा की विशेष बैठक नसीराबाद मे हुई आयोजित
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । परशुराम जन्मोत्सव को लेकर सर्व ब्राह्मण महासभा नसीराबाद की एक विशेष बैठक आगामी 22 अप्रैल को परशुराम जन्मोत्सव मनाये जाने के संदर्भ में रविवार को गांधी चौक क्षेत्र स्थित प्राचीन घासी वाले बाला जी मन्दिर परिसर में आहुत की गई ।
बैठक में परशुराम जन्मोत्सव को लेकर विचार विमर्श किया गया और कार्यकारिणी सदस्यों को विभिन्न उत्तर दायित्व सौंपे गए । बैठक में विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री नगर पंचायत समिति सदस्य के के जोशी (तिहारी) एवं श्री आदि गौङ समाज के अध्यक्ष गजानंद शर्मा ने उपस्थिति दी । जबकि अध्यक्षता महासभा अध्यक्ष दिनेश शर्मा ने की । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए के के जोशी (तिहारी) ने ब्राह्मण एकता पर बल दिया । जबकि गजानंद शर्मा ने भगवान परशुराम जन्मोत्सव मिल जुल कर मनाये जाने का संकल्प व्यक्त किया और कहा कि,सभी ब्राह्मण वंशजों को भगवान परशुराम जन्मोत्सव में बिना भेदभाव के ज्यादा से ज्यादा संख्या में सम्मिलित होकर समारोह की शोभा बढानी चाहिए । महा सभा अध्यक्ष दिनेश शर्मा ने समस्त ब्राह्मण सदस्यों से आह्वान किया कि परशुराम जन्मोत्सव के सभी कार्यक्रमों में शामिल होकर एकजुटता का परिचय दें और संगठन को मजबूत बनायें । बैठक में के के जोशी , गजानंद शर्मा, महासभा पूर्व अध्यक्ष भाग चंद जोशी , महिला संगठन अध्यक्ष कामिनी शर्मा, प्रियंका शर्मा, चन्द्र नारायण व्यास, दिलीप राय शर्मा , महावीर शर्मा, शानू शर्मा, महेश श्री माली, मनोज पांडेय, सत्यनारायण शर्मा, ओम प्रकाश डालडा वाले, तनुज शर्मा सहित अन्य सदस्य गण मौजूद थे ।


