DESH KI AAWAJ

झड़वासा में अहिंसा मार्च का हुआ आयोजन

झड़वासा में अहिंसा मार्च का हुआ आयोजन

आपस में मिलकर बढ़ाएं देश को आगे-प्रधानाचार्य कौशल्या

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद उपखण्ड के झड़वासा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा शहीद दिवस के अवसर पर अहिंसा मार्च का आयोजन किया गया।
इसके पश्चात आयोजित कार्यक्रम में संगीतमय सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन कर शहीदों को याद किया गया।
शहीद दिवस के अवसर पर अहिंसा मार्च विद्यालय से आरंभ हुआ जो पूरे झड़वासा कस्बे में इसका संदेश दिया। इस मौके पर विद्यालय के सभी विद्यार्थियों व विद्यालय स्टॉफ ने भाग लिया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य कौशल्या यादव ने बताया की देश को आजाद कराने में प्रत्येक वर्ग और देश के देश भक्तों ने भाग लिया। सभी ने त्याग और बलिदान दिया। उसके परिणाम स्वरूप हमें सबको आजादी मिली।
उस समय अंग्रेजों से लोहा लेते हुए भारत माता के अनगिनत सपूत शहीद हो गए। इन शहीदों को हमें हमेशा याद करना चाहिए। उनके द्वारा किए गए त्याग के कारण आज देश सशक्त है। हमें टीम भारत के रूप में आपस में मिलकर कार्य करना चाहिए। इसी से देश आगे बढ़ेगा।
और बताया की आज का दिन देश के लिए सर्वस्व समर्पित करने वालों को याद करने का दिन है । भारतीय संस्कृति बचपन से समाज एवं देश के लिए समर्पण करने वालों को याद रखने का संस्कार देती है।

admin
Author: admin